हालिया समय में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Panday) टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं. और उनको लेकर आकाश चोपड़ा सहित कई पूर्व क्रिकेटरों और समीक्षकों ने चिंता जाहिर की है. अब मनीष पांडे निशाने पर आए हैं आशीष नेहरा के, जिन्होंने पिछले मैच में बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के लिए उन पर निशाना साधा है. आरसीबी से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब हैदराबाद की बल्लेबाजी की हवा निकल गयी थी, तब पांडे ने वॉर्नर के साथ एक अच्छी साझेदारी की थी. वह टीम को जीत के द्वार तक ले गए थे, लेकिन आखिरी में सनसराइजर्स जीत से वंचित रह गया था.
अब विराट कोहली ने जीता यह बड़ा अवार्ड, कपिल और सचिन को भी मिला सम्मान
हैदराबाद के मैच पर लौटते हैं, जिसमें पांडे ने 39 गेंदों पर 38 रन बनाए और वह डेविड वॉर्नर और बैर्यस्टो के आउट होने के बाद ही निकल गए. परिणाम यह हुआ कि हैदराबाद को छह रन से हार का सामना करना पड़ा और अब वह नेहरा के निशाने पर हैं. इससे पिछले मैच में भी पांडे 61 रन बनाकर नाबाद रहे थे और केकेआर के खिलाफ हैदराबाद 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. तब भी जरूरत पर छक्का न लगाने के लिए पांडे की आलोचना हुयी थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
RCB से मिली हार लेकिन डेविड वॉर्नर ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, तोड़ दिया धोनी का रिकॉर्ड
बहरहाल, आशीष ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि खुद को ढाल पाने में विफलता के कारण मनीष टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं. वहीं, एक अन्य पूर्व दिग्गज अजये जडेजा ने तो तक भविष्यवाणी कर दी है कि आने वाले कुछ मैचों में पांडे को हैदराबाद इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. नेहरा ने कहा कि खुद को ढालने की नाकामी के कारण ही पांडे अंदर-बाहर होते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप देखोगे कि उन्हें कितने लंबे समय पहले अपना पदार्पण किया था, लेकिन हार्दिक, ईशान किशन, पंत और सूर्यकुमार यादव उनसे बहुत आगे निकल गए. इसकी वजह यह भी है कि इनका खेल अलग-अलग है. ये बल्लेबाज खुद को ढालते हैं और दबाव के हालात में भी पांडे से बेहतर करते हैं. यही वजह है कि रेस में मनीष पांडे पीछे चले गए हैं.
VIDEO: कुछ महीने पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. उनके बारे में जान लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं