ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) कोविड-19 (Covid-19) के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण 20 दिन तक पृथकवास पर रहने के बाद फिर से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने इसे टेस्ट पदार्पण के बाद अपनी जिंदगी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ क्षण करार दिया. यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था. वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आये थे, लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था. उनमें हल्के लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था.
IPL 2021: हैदराबाद को लगा जोर का झटका, टी. नटराजन बाकी आईपीएल से बाहर हुए
That smile tells a story
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 23, 2021
Welcome back to the field, @akshar2026 #YehHaiNayiDilli #IPL2021 pic.twitter.com/tWX57z0Iho
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस विज्ञप्ति में अक्षर ने कहा, ‘‘पृथकवास में 20 दिन बिताने के बाद वापस आकर और अपने साथियों से मिलकर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे टेस्ट पदार्पण के बाद यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ पल है.' बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम की जीत से वह खुद को प्रेरित रखते थे.
उन्होंने कहा, ‘मैं 20 दिन तक कमरे में अकेले रहा और मेरे पास करने के लिये कुछ नहीं था. मैं मैच देख रहा था और एक चीज अच्छी रही कि हमारी टीम ने अपने अधिकतर मैच जीते. इससे मैं फिर से टीम से जुड़ने को लेकर अधिक प्रेरित हुआ.' इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गयी.' अक्षर ने वीडियो में कहा, ‘‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है.'' पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे. अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी-ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ मे बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं