जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में अभी तक ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन कमेंटेटरों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच अभी से यह चर्चा शुरू हो गयी है कि साल के आखिर में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन होना चाहिए. और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर को लेकर है. अब वीवीएस लक्ष्मण ने अपने विचार व्यक्त किए हैं टीम इंडिया में पहला विकेटकीपर कौन होना चाहिए .
Zim vs Pak,1st T20I: कोहली का यह विराट रिकॉर्ड तोड़ने उतरे थे बाबर आजम, चूक गए और अब...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लक्ष्मण ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि विकेटकीपर को लेकर अलग-अलग विचार हैं. हालांकि, संजू को कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन अभी तक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि उनके अलावा यहां इशान किशन भी हैं. विकेट के पीछे केएल राहुल ने भी मौका मिलने पर बेहत किया है. उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से मिड्ल और टॉप ऑर्डर में भी बैटिंग की है. लेकिन मैं सोचता हूं कि ऋषभ पंत वह खिलाड़ी हैं, जिन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलनी चाहिए.
My warm greetings to all on the auspicious occasion of #RamaNavami.. May Shri Ram fill your home with happiness, peace and prosperity! #JaiShriRam pic.twitter.com/g2nZ11bA7u
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) April 21, 2021
IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
लक्ष्मण ने कहा कि पंत ने हालिया समय में सभी को केवल अपनी विकेटकीपिंग क्षमता से ही प्रभावित नहीं किया है, बल्कि बतौर लेफ्टी बल्लेबाज वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बीच के ओवरों में किसी भी टीम से मैच छीन सकते हैं. निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से पंत ने अपना कद ऊंचा करते हुए हर किसी की राय अपने बारे में बदल दी है. और यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं ही होगा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए अगर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद के रूप में कोई विकेटकीपर है, तो वह ऋषभ पंत ही हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं