विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

DC vs KXIP मार्कस स्‍टोइनिस ने IPL में ठोका तूफानी अर्धशतक, सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2020 DC Vs KXIP: दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए जिसमें मार्कस स्‍टोइनिस (Marcus Stoinis) ने 21 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. स्‍टोइनिस ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

DC vs KXIP मार्कस स्‍टोइनिस ने IPL में ठोका तूफानी अर्धशतक, सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की
मार्कस स्‍टोइनिस का IPL में धमाका, ठोका तूफानी अर्धशतक
  • मार्कस स्‍टोइनिस ने 20 गेंद पर ठोका अर्धशतक
  • आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 30 रन
  • मार्कस स्‍टोइनिस ने सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2020 DC Vs KXIP: दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए जिसमें मार्कस स्‍टोइनिस (Marcus Stoinis) ने 21 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. स्‍टोइनिस ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी के दम पर ही दिल्ली 20 ओवर में 157 रन बना पाने में सफल रही. मार्कस स्‍टोइनिस (Marcus Stoinis) आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली की ओर से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम है. मॉरिस ने 17 गेंद पर अर्धशतक जमाया है. स्‍टोइनिस ने आखिर ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 25 रन बनाए. हालांलिक स्टोइनिस 53 रन बनाकर रन आउट हो गए लेकिन अपनी टीम को जीतने लायक स्कोर पर पहुंचा दिया. बता दें कि आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 30 रन बने जो आईपीएल के इतिहास में 20वे ओवर में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है.

स्टोइनिस ने अपनी 53 रन की पारी में 21 गेंद का सामना किया और पारी में 7 चौके और 3 छक्के जमाए. स्टोइनिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान दिलचस्प रिकॉर्ड की भरमार कर दी. 

स्टोइनिस ने आखिरी 3 ओवर में 49 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास में किसी बल्लेबाज के द्वारा आखिरी 3 ओवर में बनाया गया तीसरा सबसे ज्यादा स्कोर है. साल 2016 में कोहली ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ आखिरी 3 ओवर में 57 रन बनाए थे. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marcus Peter Stoinis, Delhi Capitals, Kings XI Punjab, Virender Sehwag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com