विज्ञापन

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में बवाल, पति के साथ होटल के कमरे में थीं पाक महिला क्रिकेटर, कप्तान फातिमा सना हुई आगबबूला

इंग्लैंड में हो रहे महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम में विवाद हो गया है. कप्तान, खिलाड़ी और कोच आपस में भी लड़ रहे हैं.

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में बवाल, पति के साथ होटल के कमरे में थीं पाक महिला क्रिकेटर, कप्तान फातिमा सना हुई आगबबूला
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम में मचा बवाल

Fatima Sana vs  Aaliya Riaz: इंग्लैंड में टी20 विश्व कप में मैदान पर लचर प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्यायें चल रही हैं. पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी खाता नहीं खुला था. पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटोर वहाब रियाज के बीच भारी मतभेद हैं । बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सना ने सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति के रूकने पर ऐतराज जताया था. एक रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ सना के कहने पर अली यूनिस को कमरे से जाना पड़ा. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आलिया अभ्यास छोड़कर अपने पति के साथ तफरीह के लिये गई थी.'

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सना नहीं चाहती थी कि आलिया खेले लेकिन वहाब ने उन्हें चुना. आलिया फ्लॉप रही और पाकिस्तान वह मैच हार गया. सना ने सभी के सामने वहाब से कहा कि हार के लिये वह जिम्मेदार है क्योंकि अनुशासन प्रोटोकॉल लागू नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें- 19 चौके और 6 छक्के...वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद का एक और तूफानी शतक, 119 गेंद पर 168 रन ठोक मचाई खलबली

ये भी पढ़ें-  इंग्लैंड में भारतीय ड्रेसिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह

बता दें कि पिछले 3-4 सालों में, PCB ने महिला टीम के हेड कोच लगातार बदले हैं. इस बदलाव के दौर में मार्क कोल्स जैसे विदेशी कोच के साथ-साथ जुनैद खान, बासित अली, सलीम जाफ़र और मोहताशिम रशीद जैसे कई स्थानीय कोच और स्टाफ़ भी शामिल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, Pakistan Women, Fatima Sana, Wahab Riaz, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com