विज्ञापन

INDW vs PAKW: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए देश के लिए में दुआओं का दौर चालू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठवें मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम की भिड़ंत पाकिस्तानी महिला टीम के साथ है. अहम मुकाबले से पहले देश में दुआओं का दौर चालू हो चुका है. लोग भारतीय महिला टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं.

INDW vs PAKW: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए देश के लिए में दुआओं का दौर चालू
भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच खेले गए मैच का दृश्य
@AFP

महिला टी20 वर्ल्ड कप का एक बार फिर से मंच सज चुका है. लीग चरण के सबसे बड़े मुकाबले में आज (14 जून 2026) भारत और पाकिस्तान की महिला टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले देश भर में दुआओं का दौर भी चालू हो गया है. लोग भारतीय महिला टीम की जीत के लिए जगह-जगह पर पूजा पाठ कर रहे हैं. यहीं नहीं देश भर में इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए कई जगहों पर बड़े-बड़े स्क्रीन भी लगाए गए हैं. जिससे फैंस इस बड़े मुकाबले का लुत्फ उठा सकें. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू हो, उससे पहले बात करें सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर लोगों के बीच क्या विचार हैं, तो वह कुछ इस प्रकार है- 

@Ganpatkaga_bmr नाम के एक फैन ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'आज सिर्फ एक मैच नहीं, करोड़ों दिलों की धड़कनें मैदान पर उतरेंगी! मेरा प्रेडिक्शन? भारत का दबदबा रहेगा, पाकिस्तान पर करारा वार! आपकी भविष्यवाणी क्या है? भारत एकतरफा मैच जीतेगा. पाकिस्तान टक्कर देगा, लेकिन भारत को जीत मिलेगी.'

@surendraYadav22 नाम के शख्स ने लिखा है, 'क्रिकेट का महाकुंभ आज शाम ..! आज शाम क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर इतिहास और रोमांच आमने-सामने होंगे. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम की भिड़ंत होने जा रही है. मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपनी टीम को बड़ा उलटफेर कराने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.'

@bv_billore नाम के क्रिकेट प्रेमी ने लिखा, 'आज कांटे का मुकाबला देखने के लिए तैयार रहे ! भारत बनाम पाकिस्तान! आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगवाई वाली भारत की शेरनियों का मुकाबला पाकिस्तान से होगा! वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन हरमनप्रीत की पलटन की नजर अब T20 किताब पर टिकी है! यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा! पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा है! अब तक 16 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान से 13 T20 मैच जीते हैं! बही पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है! क्या आज भारत फिर से इतिहास रचेगा या पाकिस्तान बड़ा उलटफेर कर देगा ? अपनी राय कमेंट में जरूर दीजिए!'

आज के मैच के लिए भारत और पातिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी/रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी और नंदनी शर्मा. 

पाकिस्तान: मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू और सादिया इकबाल. 

यह भी पढ़ें- INDW vs PAKW: परफेक्ट प्लेइंग XI! पिच से लेकर मौसम के मिजाज तक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले जानें सभी महत्वपूर्ण बातें
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com