विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

INDvsNZ: निर्णायक टी20 में रोहित शर्मा के इस कैच से 'बैकफुट' पर आ गई थी कीवी टीम, देखें Video

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए निर्णायक टी20 मैच में टीम इंडिया ने 67 रन के अपने स्‍कोर को बखूबी डिफेंड कर शानदार जीत हासिल की. टीम की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है.

Also Read in
INDvsNZ: निर्णायक टी20 में रोहित शर्मा के इस कैच से 'बैकफुट' पर आ गई थी कीवी टीम, देखें Video
रोहित शर्मा ने डाइव लगाते हुए यह शानदार कैच लपका था
  • दूसरे टी20 मैच में मुनरो ने जमाया था यह शतक
  • रोहित शर्मा ने डाइव लगाते हुए लिया था उनका कैच
  • टीम इंडिया ने तीसरा टी20 मैच 6 रन से जीता था
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए निर्णायक टी20 मैच में टीम इंडिया ने 67 रन के अपने स्‍कोर को बखूबी डिफेंड कर शानदार जीत हासिल की. टीम की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है. जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की. 2-1 की सीरीज जीत के बाद कप्‍तान विराट कोहली ने गेंदबाजों को जमकर सराहा. इस मैच में टीम इंडिया के रोहित शर्मा के बुमराह की गेंद पर कॉलिन मुनरो के लपके बेहतरीन कैच को भी टर्निंग प्‍वाइंट माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पंड्या ने ऐसा क्‍या बोल दिया था कि रोके नहीं रुक रही थी कोहली की हंसी

गौरतलब है कि मुनरो टी20 सीरीज में दोनों टीम की ओर से सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे. राजकोट में हुए टी20 मैच में उन्‍होंने शतक जमाया था. ऐसे में यदि वे विकेट पर ज्‍यादा देर टिकते तो मैच को न्‍यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ देते. बहरहाल, यह संभव नहीं हो सका. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित ने उन्‍हें खूबसूरती से कैच करते हुए न्‍यूजीलैंड टीम को दबाव में ला दिया. यह कैच मैच में भारतीय टीम के सबसे अच्‍छे कैचों में से एक रहा. बुमराह की गेंद पर ओपनर मुनरो ने बेहतरीन शॉट लगाया. मिडऑन पर फील्डिंग कर रहे रोहित ने पीछे की ओर डाइव लगाते हुए ऐसा कैच लपका कि हर कोई वाह-वाह कर उठा. मुनरो न्‍यूजीलैंड के दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए थे और न्‍यूजीलैंड टीम के 8 रन पर दो विकेट हो गए थे.

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में जीत की भूख है कॉमन शानदार फॉर्म में चल रहे मुनरो इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्‍होंने छह गेंदों पर सात रन बनाए, जिसमें एक छक्‍का शामिल था. बुमराह ने इस मैच में दो ओवर में केवल 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे. युजवेंद्र चहल भी मैच में किफायती साबित हुए. उन्‍होंने दो ओवर में केवल 8 रन दिए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDvsNZ, Rohit Sharma, Colin Munro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com