Team India Probable T20 Squad: हार्दिक पंड्या की भारत के लिए वापसी में देरी हो सकती है , उन्हें पैर में हल्की चोट लगी है.उनके अफगानिस्तान T20I सीरीज में खेलने की संभावना कम है. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार ऑलराउंडर के पैर में हल्की चोट या तकलीफ है. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम चुनने से पहले चयनकर्ताओं को नई जानकारी के बारे में बताया जाएगा. चोट लगने से पहले वह पूरी ताकत से बॉलिंग और बैटिंग कर रहे थे, लेकिन अब बॉलिंग रोक दी गई है. ऐसे में अब हार्दिक का इस सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है.
जसप्रीत बुमराह
दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अभी संशय के बादल हैं. इस सीनियर तेज गेंदबाज को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था, और उम्मीद है कि भारत उन्हें जल्दबाजी में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस लाने के बजाय सावधानी बरतेगा. उनका वर्कलोड बहुत अहम होगा क्योंकि आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ रेड-बॉल क्रिकेट के बड़े मुकाबले भी होने है. रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं. 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत, योजना वनडे और टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने की थी, लेकिन घुटने की चोट के कारण मैनेजमेंट चाहता है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट से धीरे-धीरे वापसी करें.
हालांकि, बुमराह को जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है, जो अफगानिस्तान सीरीज के ठीक बाद होने वाले हैं. चूंकि उस टूर्नामेंट में उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है, इसलिए ऐसी खबरें हैं कि यह तेज गेंदबाज T20I सीरीज में जल्दबाजी में वापसी करने के बजाय एशियाई खेलों में वापसी का लक्ष्य बना सकता है.

नीतीश रेड्डी, क्रुणाल पंड्या और वाशिंगटन सुंदर की वापसी होने की उम्मीद
वहीं, दूसरी ओर नीतीश रेड्डी, क्रुणाल पंड्या और वाशिंगटन सुंदर की टी-20 टीम में वापसी हो सकती है. नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर अब फिट हैं और वह अपनी फिटनेस की जांच कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पूरी क्षमता के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं. इसके अलावा क्रुणाल पंड्या को टीम में 5 साल बाद मौका मिल सकता है. आईपीएल में क्रुणाल पंड्या नेआईपीएल 2026 के 9 मैचों में 145.80 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं. आरसीबी ने उन्हें अक्सर बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने का भरोसा दिखाया और उन्होंने इस भरोसे को बखूबी निभाया.
अक्षर पटेल को खतरा
दूसरी ओर अक्षर पटेल का पत्ता टी-20 सीरीज से कट सकता है. अपनी बैटिंग की काबिलियत की वजह से क्रुणाल और दूसरे लेफ्ट-आर्म स्पिनरों से आगे थे, लेकिन हाल के समय में उनकी बैटिंग में भी काफ़ी गिरावट आई है. पिछली बार किसी T20I सीरीज में उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 130 से ज़्यादा 2025 एशिया कप में था. हाल ही में उनसे T20I की उप-कप्तानी भी छिन गई.
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला मैच 13 सितंबर को तो वहीं, दूसरा टी-20ज मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाने वाला है. सीरीज के सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेले जाएंगे. बता दें कि टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान इस अगले हफ्ते हो सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह. क्रुणाल पंड्या, नीतीश रेड्डी
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं