India Post GDS 5th Merit List 2026 Out: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून को जारी कर दी है. चौथी मेरिट लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें अब इंतजार पांचवीं मेरिट लिस्ट का है. बता दें कि इस साल इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत 28,636 पदों के भरने जा रहा है. ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम), और डाक सेवक के पदों को भरा जाना है. भर्ती कई डाक सर्किलों के लिए की जा रही है.
कब तक जारी होगी GDS की 5वीं मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट की तरफ से अभी तक कुल चार GDS मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं. पिछले साल हुई भर्ती के ट्रेंड को देखें तो 21 हजार पदों पर भर्ती के लिए कुल 6 मेरिट लिस्ट निकाली गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि 28,636 पदों के लिए अभी ओर भी मेरिट लिस्ट निकाली जा सकती है. 4th सप्लीमेंट्री लिस्ट 8 जून, 2026 जारी हुई है और इस समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है जो कि 23 जून, 2026 तक जारी रहने वाली है. अगर इंडिया पोस्ट एक ओर मेरिट लिस्ट जारी करता है, तो वो जुलाई के दूसरे हफ्ते तक ही जारी की जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पोस्ट के लिए जिन उम्मीदवारों चयन किया जाएगा उन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 12,000 रुपये से 29,380 रूपये दिए जाएंगे. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक को सैलरी के तौर पर हर महीने 10,000 हजार से 24,470 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे.
ये भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जा रही है. मेरिट लिस्ट 10वीं क्लास के अंकों के आधार पर बनाई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं