विज्ञापन

IND vs WI: भारतीय टीम में होगा बदलाव या पुराने खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका? मैच से पहले ही हो गया खुलासा

India vs West Indies, ICC T20 World Cup 2026: रिपोर्ट के मुताबिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम कोई बदलाव नहीं करेगी. टीम उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरे थे. 

IND vs WI: भारतीय टीम में होगा बदलाव या पुराने खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका? मैच से पहले ही हो गया खुलासा
Sanju Samson
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो मैच खेला जाएगा
  • इस मुकाबले में विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी
  • भारतीय टीम ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs West Indies, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में आज (एक मार्च) भारतीय टीम की भिड़ंत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' मुकाबला है. टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी. वह सेमी-फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि शिकस्त खाने वाली टीम का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. यही वजह है कि इस मुकाबले पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. अहम मुकाबले का आगाज हो उससे पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम कोई बदलाव नहीं करेगी. टीम उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरे थे. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी भारतीय

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी आगाज दिया था. वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी ईशान किशन, कैप्टन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अपने कंधों पर उठाई थी. ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को मौका मिला था. इनके अलावा गेंदबाजी की जिम्मेदारी विशेष रुप से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने ली थी. 

आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन 

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती. 

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025-26 की खोज रहे ये पांच खिलाड़ी, प्रदर्शन देख दुनिया चौंकी, जल्द मिलेगा भारतीय टीम में मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com