यह ख़बर 10 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कैंसर से लड़कर लौटे युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी

खास बातें

  • चयन समिति की तीन घंटे से भी ज़्यादा चली बैठक के बाद न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला तथा अगले महीने श्रीलंका में होने जा रही आईसीसी वर्ल्ड टी-20 प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है।
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक के बाद न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला तथा अगले महीने श्रीलंका में होने जा रही आईसीसी वर्ल्ड टी-20 प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण नाम कैंसर से ज़िन्दगी की जंग लड़कर लौटे युवराज सिंह का है, जिन्हें टी-20 टीम में रखा गया है।

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला के लिए घोषित की गई टीम इंडिया में महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, ज़हीर खान, प्रज्ञान ओझा, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला, इशांत शर्मा, सुरेश रैना शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

श्रीलंका में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के लिए घोषित टीम में महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, ज़हीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी, अशोक डिन्डा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला, हरभजन सिंह तथा मनोज तिवारी शामिल हैं।