प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
क्रिकेट में ये नया दौर है, नई सोच है, विश्व भर में छोटे फ़ॉर्मैट के क्रिकेट ने धूम मचा रखी है। आईपीएल, बिग बैश जैसी लीग्स अब दुनिया के हर हिस्से में होने लगी हैं और खिलाड़ी हों या कोच उनकी पहली पसंद ये लीग्स ही हैं। लेकिन एक सच से आज भी मुंह नहीं फेरा जा सकता कि टेस्ट क्रिकेट ही असली और प्योरेस्ट फ़ॉर्म हैं। और ऐसे समय में जब दर्शक इससे दूर भाग रहे हैं बीसीसीआई ने कुछ अहम कदम उठाए हैं।
इससे पहले एक सीज़न में सबसे ज्यादा 15 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 1979-80 में खेले थे। साफ़ है कि फोकस टेस्ट पर है। टेस्ट क्रिकेट को बचाना है और बीसीसीआई की ये पहल इस उद्देश्य में अहम साबित हो सकती है।
- मेट्रो और बड़े शहरों के अलावा 6 नए टेस्ट सेंटर का ऐलान (राजकोट, पुणे, विशाखापत्तनम, धर्मशाला, रांची, इंदौर) जहां लोग अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं देख पाते थे। अब यहां के लोगों को क्रिकेट का आनंद मिलेगा।
- इसके साथ ही अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के वादे के मुताबिक कुछ प्रतिशत टिकट छात्रों के लिए मुफ़्त रखी जाएंगी। राजकोट ने 10 फ़ीसदी टिकट छात्रों को देने की बात कह दी है।
- भारतीय सीज़न की शुरुआत ज़िम्बाब्वे दौरे के साथ ही हो चुकी है। ऐसे में टीम इस सीज़न कुल 17 टेस्ट मैच खेलेगी, जो 139 वर्ष के टेस्ट इतिहास में एक रिकॉर्ड है।
- सितंबर 2016 से मार्च 2017 तक के सीज़न में टीम को 13 टेस्ट खेलने हैं। भारत ने इससे पहले इतने ही टेस्ट मैच 36 साल पहले 1979-80 के सीज़न में खेले थे।
इससे पहले एक सीज़न में सबसे ज्यादा 15 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 1979-80 में खेले थे। साफ़ है कि फोकस टेस्ट पर है। टेस्ट क्रिकेट को बचाना है और बीसीसीआई की ये पहल इस उद्देश्य में अहम साबित हो सकती है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आईपीएल, बिग बैश, टेस्ट मैच, भारतीय क्रिकेट, IPL, Bib Bash, Test Match, Indian Cricket