विज्ञापन

नीरज चोपड़ा को मिला बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 का अवार्ड, पीटी उषा और अंजू बॉबी जॉर्ज को लाइफटाइम अचीवमेंट

Neeraj Chopra: नई दिल्ली में आयोजित पहले 'इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स' समारोह में भारत के बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को 'बेस्ट मेल एथलीट ऑफ़ द ईयर 2025' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

नीरज चोपड़ा को मिला बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 का अवार्ड, पीटी उषा और अंजू बॉबी जॉर्ज को लाइफटाइम अचीवमेंट
Best Athlete male of the year Award 2025 Neeraj Chopra

Best Male Athlete of 2025: पहले इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स में नीरज चोपड़ा  'बेस्ट मेल एथलीट ऑफ़ द ईयर 2025' के खिताब से नवाजे गए हैं. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीरज चोपड़ा को यह पुरस्कार सौंपा. वहीं, दिग्गज पीटी उषा और अंजू बॉबी जॉर्ज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है.  इस कार्यक्रम में भारतीय एथलेटिक्स के कई दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया.खेल में उनके शानदार योगदान के लिए चार स्पोर्ट्स आइकॉन को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया गया, जिनमें पीटी उषा और अंजू बॉबी जॉर्ज शामिल थीं. 

लाइफ़-टाइम अचीवमेंट एथलेटिक्स अवॉर्ड

 पी.टी. उषा, गुरबचन सिंह रंधावा, बहादुर सिंह चौहान, अंजू बॉबी जॉर्ज

2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट:

नीरज चोपड़ा

दोहा डायमंड लीग  में रहे चौथे नंबर पर 

चोट के कारण अपने सत्र की शुरुआत देर से करने वाले भाला फेंक के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले 28 वर्षीय चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था. चोपड़ा पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रहे हैं. उन्हें यह चोट सितंबर 2025 में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप के दौरान लगी थी. विश्व चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहने के बाद वह पहली बार किसी प्रतियोगिता में में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. तुर्किए में ‘रिहैबिलिटेशन' के बाद वह 25 मई से स्विट्जरलैंड में अभ्यास कर रहे थे. 

चोपड़ा ने हालांकि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा निर्धारित 82.61 मीटर की क्वालीफाइंग दूरी को पार कर लिया. उन्हें ग्लासगो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले इन खेलों के लिए पहले ही 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया था. चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘वापसी करके खुशी हुई. 85.69 मीटर का थ्रो अच्छा लगा और मैं आने वाले सत्र के लिए तैयार हूं. '' बता दें कि  चोपड़ा ने जुलाई 2025 में बेंगलुरु में आयोजित एन सी क्लासिक में स्वर्ण पदक जीता था जबकि पथिराज 84.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. हालांकि, पिछले साल तोक्यो विश्व चैंपियनशिप में चोपड़ा निराशाजनक रूप से आठवें स्थान पर रहे जबकि पथिरागे 84.38 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे.

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com