विज्ञापन

INDW vs PAKW: परफेक्ट प्लेइंग XI! पिच से लेकर मौसम के मिजाज तक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले जानें सभी महत्वपूर्ण बातें

भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खबर लिखे जाने तक कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं पाक महिला टीम केवल दो मुकाबलों में ही बाजी मारने में कामयाब हुई है.

INDW vs PAKW: परफेक्ट प्लेइंग XI! पिच से लेकर मौसम के मिजाज तक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले जानें सभी महत्वपूर्ण बातें
भारतीय महिला टीम बनाम पाकिस्तानी महिला टीम

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के छठवें मुकाबले में आज (14 जून 2026) भारतीय महिला टीम की भिड़ंत पाकिस्तानी महिला टीम (IND W vs PAK W) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान मैदान में 6.30 बजे आएंगी. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.00 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर महत्वपूर्ण दो अंक हासिल करें.

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबला अब तक एकतरफा ही रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खबर लिखे जाने तक कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं पाक महिला टीम केवल दो मुकाबलों में बाजी मारने में कामयाब हुई है. 

यहीं नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच यहां कुल 16 बार भिड़ंत हुई है. जहां भारतीय महिला टीम को 13 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम तीन मुकाबलों में बाजी मारने में कामयाब हुई है. 

आज के मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तानी महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी/रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी और नंदनी शर्मा. 

पाकिस्तान: मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू और सादिया इकबाल. 

मौसम का मिजाज 

बर्मिंघम में बीते शुक्रवार (12 जून 2026) को शानदार धूप खिली हुई थी. मगर रविवार यानी कि आज (14 जून 2026) बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि, बारिश होने की संभावना बेहद कम है. तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है. 

पिच रिपोर्ट 

बर्मिंघम की पिच वैसे तो संतुलित मानी जा रही है. मगर फिर भी विकेट से गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलने के आसार हैं. यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ मूवमेंट मिल सकती है. वहीं ज्यो-ज्यों विकेट धीमी होती जाएगी. त्यों-त्यों स्पिनर्स का रोल अहम हो जाएगा. 

बर्मिंघम में खबर लिखे जाने तक कुल 19 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 10 बार जीत मिली है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को नौ मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है. 

बर्मिंघम में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है. जिसका मतबल साफ है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए जो टीम 150 का आंकड़ा पार करेगी. उसका मैच में पलड़ा भारी रहेगा. टॉस जीतने वाली टीम कंडीशन को ध्यान में रखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है.

यह भी पढ़ें- धवन के रिकॉर्ड पर शुभमन गिल का हमला, यह कारमाना करने वाले बन गए पहले भारतीय, कोहली को भी छोड़ा पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com