विज्ञापन

ओडिशा में किंडरगार्टन से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक... शिक्षा अब पूरी तरह से होगी मुफ्त, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, "हर बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए, न कि कंधों पर बोझ. बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस पर, आइए हम हर बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा और अवसर के अधिकार की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराएं".

ओडिशा में किंडरगार्टन से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक... शिक्षा अब पूरी तरह से होगी मुफ्त,  मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
ओडिशा सरकार ने मुफ़्त शिक्षा की घोषणा की.

ओडिशा सरकार ने अपने राज्य में किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल तक के सभी सरकारी संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की घोषणा की है.शिक्षा में सुधार की ओर ये एक बड़ी पहल है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को यह घोषणा राज्य में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर की गई. मुख्यमंत्री ने इस फैसले को एक ऐतिहासिक कदम बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से खास तौर पर आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के छात्रों को फायदा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ने शिक्षा को मुफ़्त और सबके लिए सुलभ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. KG से लेकर PG तक मुफ़्त शिक्षा की व्यापक व्यवस्था से राज्य के हर छात्र को, और ख़ासकर आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के छात्रों को फ़ायदा होगा."

"बच्चे के सपने मज़दूरी की भेंट न चढ़ें"

यह घोषणा 'बाल श्रम के खिलाफ़ विश्व दिवस' के मौके पर की गई. शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि हर बच्चे को सीखने के मौके मिलने चाहिए. उन्होंने कहा, "हर बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए, न कि कंधों पर बोझ. बाल श्रम के खिलाफ़ विश्व दिवस पर, आइए हम हर बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा और अवसरों के अधिकार की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराएं. 'शहीद माधो सिंह हाटा खर्चा योजना' जैसी पहलों के ज़रिए, हम कमज़ोर समुदायों के बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने और एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं. आइए, हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बच्चे के सपने मज़दूरी की भेंट न चढ़ें."

X पर पोस्ट किए गए मुख्यमंत्री ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा के विकास में BJP सरकार के दो साल के कार्यकाल ने एक नया अध्याय लिखा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Education, Free Education In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com