विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत के सामने NRR का समीकरण, जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने रन से या कितने ओवर में जीतना होगा मैच?

India Semi Final Scenario: एमए चिदंबरम स्टेडियम इस टूर्नामेंट में औसत और स्ट्राइक रेट दोनों के लिहाज से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी विकेट साबित हुआ है। तेज गेंदबाजों के लिए यहां विकेट निकालना और रन रोकना बेहद मुश्किल रहा है.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत के सामने NRR का समीकरण, जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने रन से या कितने ओवर में जीतना होगा मैच?
IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत का समीकरण

IND vs ZIM, complete NRR game:  ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीतने के बाद भारत (-3.800 नेट रन रेट) को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस करारी हार ने भारत को ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है.वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800 नेट रन रेट) अपने पहले मैच जीतकर क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) अपना पहला मैच गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है. नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

Latest and Breaking News on NDTV

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-1  खेले जीते हारे बेनतीजा अंकनेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़ 110025.350
द.अफ़्रीका 11002 3.880   
भारत    10100-3.880    
ज़िंबाब्वे 10100   -5.350

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-2      खेलेजीते हारे बेनतीजाअंकनेट रनरेट
इंग्लैंड  (Q)22004+1.491
न्यूज़ीलैंड 21013+3.050 -
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका (बाहर)20200-2.800

जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने बड़े अंतर से जीतना होगा

नेट रन रेट का पूरा खेल, भारत की पहले बल्लेबाजी हुई तो कम से कम 77 से 100 रनों से जीत 

  • अगर भारत 170 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 92 या उससे कम पर रोकना होगा.
  • अगर भारत 180 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 103 या उससे कम स्कोर पर रोकना होगा.
  • अगर भारत 190 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 113 या उससे कम पर आउट करना होगा. 
  • अगर भारत 200 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 123 या उससे कम स्कोर पर रोकना होगा 

भारत लक्ष्य का पीछा करने पर भारत को क्या करना होगा.  लक्ष्य का पीछा करने पर भारत को   10 से 12 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करने के बारे में सोचना होगा. 

अगर ऐसा समीकरण हुआ तो..

  • अगर जिम्बाब्वे 140 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य करीब 10.4 ओवर में हासिल करना होगा. 
  • अगर जिम्बाब्वे 160 बनाता है, तो भारत को लक्ष्य लगभग 11.2 ओवर में हासिल करना होगा. 
  • अगर जिम्बाब्वे 180 बनाता है, तो भारत को लक्ष्य करीब 11.4 ओवर में हासिल करने के बारे में सोचनी होगी. 
  • अगर जिम्बाब्वे 200 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य लगभग 12.1 ओवर में ही हासिल करना होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com