विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का डेंजर अलर्ट! भारत की राह नहीं होगी आसान, T20 सीरीज में इस चुनौती से पार पाना होगा सबसे मुश्किल

India vs Zimbabwe, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. साल 2010 से अब तक भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबलों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जमाया है.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का डेंजर अलर्ट! भारत की राह नहीं होगी आसान, T20 सीरीज में इस चुनौती से पार पाना होगा सबसे मुश्किल
IND vs ZIM, 1st T20: अनुभव बनाम नया टैलेंट

India vs Zimbabwe T20 Series : क्रिकेट की आदत है कि वह भविष्यवाणियों का मजाक बना देती है. इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के परिणाम से पहले भले ही भारत को दावेदार माना जा रहा है लेकिन इस बार टी20 सीरीज में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर आप एक बार जरूर हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस बार भारत के गेंदबाजी डिपार्टमेंट और जिम्बाब्वे की गेंदबाजी अटैक में बड़ा अंतर है. भारतीय तेज गेंदबाजी में इस बार युवा तेज गेंदबाज हैं तो वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने कम से कम 50 मैच जरूर खेले हैं. यानी इस बार इस सीरीज में भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी बनाम जिम्बाब्वे के ज्यादा अनुभवी गेंदबाजों के बीच दिलचस्प जंग देखी जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी

मयंक यादव लगभग दो साल के अंतराल के बाद  टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि अशोक शर्मा और यश ठाकुर को पहली बार टीम में बुलाया गया. ये तीनों खिलाड़ी भारत के तेज गेंदबाजों के उस नए ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनसे सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे आगे चलकर बुमराह और अर्शदीप का बोझ कम कर सकेंगे. इस वजह से जिम्बाब्वे सीरीज सिर्फ एक आम दौरा नहीं रह जाती. यह भारत के लिए यह परखने का पहला असली मौका है कि क्या तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी घरेलू क्रिकेट और आईपीएस से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार है.

प्रिंस यादव

भारत के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अबतक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 5 विकेट लेने में सफल  रहे हैं. प्रिंस यादव को भविष्य का सितारा बताया जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रिंस ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. इस सीरीज में प्रिंस भारत के सबसे अहम हथियार में से एक होंगे. 

मयंक यादव

मयंक यादव ने भारत के लिए अबतक केवल 3 टी-20 मैच खेले हैं और कुल 4 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 6 अक्टूबर, 2024 को बांग्लादेश के ख़िलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू किया था और उसी सीरीज़ में दोबारा खेले थे, उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 अक्टूबर को था. 

यश ठाकुर 

यश ठाकुर इस सीरीज में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. अबतक यश ने एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. यश ठाकुर का मामला दिलचस्प है.  उन्हें घरेलू प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है, पिछले सीजन की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के 7 मैचों में उनके 18 विकेट उनकी क्षमता को दिखाते हैं, और इसी का इनाम उन्हें भारतीय टीम में बुलावे के तौर पर मिला है.

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा की पहचान कुछ अलग है. राजस्थान के इस तेज गेंदबाज़ ने आईपीएल 2026 सीजन की सबसे तेज गेंद (154.2 kmph) फेंककर अपनी छाप छोड़ी थी. फिर भी, गुजरात टाइटंस में उनके साथी जेसन होल्डर का मानना ​​है कि सिर्फ तेज रफ्तार ही नहीं, बल्कि अशोक का हुनर ​​उन्हें सबसे अलग बनाता है. अशोक शर्मा ने अपनी यॉर्कर और स्लोअर बॉल से दिखाया है कि उनके अंदर किस तरह का टैलेंट है. अब भारतीय टीम में चुने जाने से अशोक को यह साबित करने का मौका मिला है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी इस काबिलियत को दिखा सकते हैं.

जिम्बाब्वे के पास अनुभवी गेंदबाज

रिचर्ड नगरवा (96 मैच)

रिचर्ड नगरवा ने 96 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है और कुल 122 विकेट लिए हैं. नगरावा उन चुनिंदा तेज-गेंदबाज में से एक हैं जो भारत के बल्लेबाजों को फंसा सकने में सफल रह सकते हैं. 

"2025 की शुरुआत से 12 फुल-मेंबर टीमों में से जिम्बाब्वे का सीम अटैक घरेलू T20I में औसत के मामले में चौथे स्थान पर है, और टेस्ट और ODI दोनों में पांचवें स्थान पर है. यह उस टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो टेस्ट में 10वें, ODI में 11वें और T20I में 12वें स्थान पर हैं. इस दौरान मुजाराबानी और नगरवा ने सभी फॉर्मेट  में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है".

ब्लेसिंग मुजारबानी

ब्लेसिंग मुजारबानी ने जिम्बाब्वे के लिए 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 110 विकेट लिए हैं.  मुजारबानी भी जिम्बाब्वे के बेहतरीन गेंदबाज हैं और भारत के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी में फंसा सकते हैं. मुजारबानी की लंबाई 6 फीट 8 इंच है जिसके कारण उनकी गेंदों में बाउंस होता है. बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों की उछाल को समझना मुश्किल होता है. इस टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और ब्लेसिंग मुजारबानी के बीच की जंग दिलचस्प रहने वाली है. 

ब्रैड इवांस
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैड इवांस 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 50 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम एक बार 4 विकेट हॉल करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. यानी इस बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच असली मुकाबला गेंदबाजों के बीच होने वाला है. 

भारत के जिम्बाब्वे दौरा

मैच तारीख  वेन्यू    समय (IST)
पहला T20I  23 जुलाई, 2026 (गुरुवार)हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
दूसरा T20I    25 जुलाई, 2026 (शनिवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
तीसरा T20I 26 जुलाई, 2026 (रविवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST

ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर ! टीम से बाहर होने का खतरा

ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 6 खिलाड़ियों को किया स्क्वॉड से बाहर

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com