विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फॉर्म में लाने के लिए गौतम गंभीर का मेगा प्लान, अभ्यास सत्र में दिखा अलग नजारा

India vs. Zimbabwe: भीर की पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अब देखना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम कैसे जीत हासिल करती है.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फॉर्म में लाने के लिए गौतम गंभीर का मेगा प्लान, अभ्यास सत्र में दिखा अलग नजारा
India vs. Zimbabwe, Gautam Gambhir, IND vs ZIM

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026 :  भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच 26 फरवरी को होना है. इस मैच को हर हाल में भारतीय टीम को जीतना है. न सिर्फ जीतना है बल्कि भारी अंतर के साथ जीतना है, यही कारण है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने चेन्नई में जमकर प्रैक्टिस की है. यही नहीं पूरे प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गंभीर ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ काफी समय बिताया है. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

अभिषेक के लिए अलग तरह की रणनीति

अभिषेक शर्मा ने अभ्यास सत्र के दौरान पहले लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी को करीब से देखा, बैट्समैन आते-जाते रहे लेकिन अभिषेक नेट्स के पास खड़े रहे, स्पिनरों से बात करते रहे, यह समझने की कोशिश करते रहे कि काली मिट्टी वाली पिच से कितना टर्न मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए किया जाएगा. आखिरकार, लगभग 100 मिनट की प्रैक्टिस खत्म होने के बाद, अभिषेक ने बल्ला उठाया. उन्होंने टीम इंडिया के किसी भी स्पिनर या पेसर को नहीं खेला, सिर्फ़ प्रैक्टिस बॉलर के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया. अभिषेक को बल्लेबाजी के दौरान खराब गेंदों का सामना कराया गया जिससे यह बल्लेबाज बड़ा शॉट मार सके और फ़ॉर्म और कॉन्फ़िडेंस वापस पा सकें

ऑफ-स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास

जब नेट्स पर अभ्यास खत्म हुए तो अभिषेक ने आधे घंटे तक बैटिंग की और अच्छे शॉट लगाए. कुछ शॉट चेपॉक स्टैंड्स में भी लगे , गंभीर के कहने पर अभिषेक ने ऑफ-स्पिन के खिलाफ अपने गेम पर काम करने की कोशिश की, जो हाल ही में उन्हें परेशान कर रहा था. 

कप्तान सूर्या ने की धुआंधार बैटिंग का अभ्यास

सूर्या का स्ट्राइक-रेट हाल के समय में कुछ खास नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 18 रन बनाए जिससे भारत को नुकसान हुआ था. मंगलवार के सेशन दौरान सूर्या अपनी हिटिंग रेंज सही करने की कोशिश कर रहे थे. नेट्स पर भारत के फ्रंट-लाइन स्पिनरों ने उन्हें कई बार आउट किया, लेकिन इसके बाद भी सूर्या बड़ा शॉट लगाने का लगातार अभ्यास करते नजर आए. सूर्या ने भी गंभीर की निगरानी में जबरदस्त बल्लेबाजी का अभ्यास किया है. 

तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी की प्रैक्टिस

यही नहीं तिलक वर्मा ने भी अभ्यास सत्र के दौरान जबरस्त बल्लेबाजी का अभ्यास किया है. तिलक जब बैटिंग का अभ्यास कर रहे थे तो गंभीर उनकी बल्लेबाजी को देख रहे थे. गंभीर ने उन्हें बैटिंग के दौरान कई तरह के टिप्स भी दिए. 

संजू की प्रैक्टिस

अभ्यास सत्र के दौरान संजू पूरे समय मैदान पर थे. उन्होंने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की है. इससे साफ नजर आ रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह के न होने पर उन्हें इलेवन में शामिल किया जाएगा. 

अब ये देखना है कि कोच गंभीर की पर्दे के पीछे की यह मेहनत जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रंग दिखाती है या नहीं, गंभीर और सूर्या ने नेट रन रेट को देखते हुए 'अचूक रणनीति'  जरूर बना ली होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com