विज्ञापन

SBI PO एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, 1 और 2 अगस्त को है प्रीलिम्स एग्जाम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. ये एग्जाम 1 और 2 अगस्त, 2026 को होने जा रहा है. इस एग्जाम के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों को भरा जाना है.

SBI PO एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, 1 और 2 अगस्त को है प्रीलिम्स एग्जाम
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हुए एडमिट कार्ड.

SBI PO Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है.  SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर  लें.  बात दें कि SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम कुल दो दिन होगा है. ये एग्जाम 1 और 2 अगस्त 2026 को होगा. एग्जाम वाले दिन उम्मीदवार अपने साथ अपना हॉल टिकट जरूर लेकर जाएं. इस साल SBI PO एग्जाम के लिए 12.14 लाख कैंडिडेट्स ने  अप्लाई किया है.

SBI PO एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Careers" सेक्शन होगा, इसपर क्लिक करें.
  3. "Join SBI" चुनें और फिर "Current Openings" पर क्लिक करें.
  4. प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) 2026-27 की भर्ती का नोटिफिकेशन होगा, इसपर क्लिक करें.
  5. Prelims Call Letter डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  6. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें.
  7. डिटेल्स सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  8. भविष्य में इस्तेमाल के लिए हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले लें.

SBI PO भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होगी. पहला चरण प्रीलिम्स एग्जाम है. जो छात्र इस एग्जाम को पास करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए बुलाया जाएगा. इस तरह से जो भी उम्मीदवार इन तीनों चरणों को पूरा करेंगे, उनका चयन हो जाएगा.

दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

प्रीलिम्स एग्जाम दो दिनों में कई शिफ्ट में होगा. एडमिट कार्ड में एग्जाम की सही तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम सेंटर की डिटेल्स दी गई होगी. इसलिए अपने एडमिट कार्ड को सही से पढ़ लें.

ये भी पढ़ें- CLAT 2027 Notification Out: 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस में नहीं हुआ बदलाव, जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI PO Admit Card Date, SBI PO Admit Card Download Link, SBI PO Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com