विज्ञापन

IND vs SL Test Series: WTC फाइनल के लिहाज से अहम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज, जीत से राह होगी आसान, हारे तो खेल खत्म!

श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ एक और बाइलेटरल सीरीज से कहीं अधिक है.

IND vs SL Test Series: WTC फाइनल के लिहाज से अहम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज, जीत से राह होगी आसान, हारे तो खेल खत्म!
India World Test Championship 2027 Final Ticket At Stake

भारत 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगा. यह टेस्ट सीरीज किसी अन्य बाइलेटरल सीरीज से कहीं अधिक है क्योंकि अब बचे हर मुकाबले भारत के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की राह तय करेंगे.  पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से भारत के फाइनल में पहुंचने के समीकरण को करारा झटका लगा था. हालांकि, टीम इंडिया अभी भी टॉप-2 में फिनिश कर सकती है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि वह बचे अपने सभी मैच जीते और उसके कोई अंक ना कटे. 

अगर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को टॉप दो में फिनिश करना है तो और द ओवल में WTC फाइनल में जगह बनाना हैं, तो श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करना अब लग्ज़री नहीं बल्कि ज़रूरत बन गया है. WTC स्टैंडिंग कुल अंकों के बजाए बजाय पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) से तय होती है, जिससे हर टेस्ट उतना ही ज़रूरी हो जाता है, चाहे टीम ने कितने भी मैच खेले हों. 

कैसे मिलेगा फाइनल का टिकट

यह मानकर चलें कि 60 प्रतिशत अंकों के साथ भारत टॉप-2 में फिनिश करने में सफल होगा, ऐसे में भारत को इसके लिए 130 पॉइंट्स पर खत्म करना होगा.  भारत इस चक्र में 18 टेस्ट खेल रहा हैं. टीमों को जीत पर 12 पॉइंट्स और ड्रॉ पर चार पॉइंट्स मिलते हैं. इसलिए भारत को अपने बचे हुए नौ टेस्ट से 78 और पॉइंट्स चाहिए. भारत अगर अपने बचे 9 में से 7 मैच जीता तो वहां पहुंच सकता है.

2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अगली घरेलू टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारत की श्रीलंका (अगस्त 2026 में) और न्यूज़ीलैंड (अक्टूबर-नवंबर 2026) में दो-दो मैचों की सीरीज़ तय हैं. अगर भारत पहले श्रीलंका और उसके बाद न्यूजीलैंड को हरा भी दे तो भी भी उन्हें शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज़ में टॉप दो में रहने के लिए बहुत सारे पॉइंट्स की ज़रूरत होगी.

हारे तो खेल खत्म ही समझो

नौ टेस्ट के बाद, भारत चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है, जिसका मतलब है 48.15 का पॉइंट्स परसेंटेज. भारत अगर श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करता है तो उसको 24 अंक मिलेंगे, यह मानते हुए कि स्लो ओवर रेट के लिए उसके अंक नहीं कटेंगे. ऐसे में वह पांचवें से चौथे पर आ सकता है, जहां अभी बांग्लादेश है. 

भारत अब कुल 9 टेस्ट खेलेगा और उसको अपने बचे सभी मैचों में से कम से कम 6 जीतने होंगे और कुछ ड्रॉ से टीम इंडिया टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. समस्या यह है कि भारत को श्रीलंका के बाद अगली सीरीज न्यूजीलैंड में खेलनी है, जहां उसका रिकॉर्ड बेहतर नहीं है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत दर्ज नहीं की तो उसके लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. जबकि इस दौरे पर मिली हार से आगे के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे, क्योंकि इसके बाद उसे बचे सात के सात मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

यह भी पढ़ें: 'फूड पॉइजनिंग के चलते गोल्ड से चूका' कॉमनवेल्थ में जीता ब्रॉन्ज फिर भी सेल्वा प्रभु को इस बात का अफसोस

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर-शुभमन गिल की जोड़ी नहीं खुश? टी दिलीप, रेयान डोएशे के बाद फिजियो निशाने पर, रिपोर्ट में बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com