IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final: विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. पुरस्कार समारोह में मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया और भारतीय टीम समारोह में शामिल नहीं हुई. इससे पहले साल 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. भारतीय टीम को अबतक वह ट्रॉफी नहीं मिली है. इस सेरेमनी से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया. सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी.
रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया. चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता.
इस इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी.
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति.
IND Vs SL Final Live: एशिया कप की ट्रॉफी लेने नहीं आई टीम इंडिया
महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी तो उठाई, लेकिन एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने का दृश्य एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया. प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान नकवी मंच पर मौजूद रहे, लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी लेने नहीं आई.
IND Vs SL Final Live: एशिया कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को बांटे गए मेडल
महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम मैदान पर जश्न में डूबी नजर आई. खिलाड़ियों के साथ घेरे में खड़े मुख्य कोच अमूल मजूमदार ने टीम को संबोधित किया, जबकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया.
IND Vs SL Final Live: प्रेजेंटेशन में लग रहा समय
हम अभी प्रेजेंटेशन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 फाइनल खत्म हो चुका है, लेकिन ट्रॉफी वितरण समारोह शुरू होने में थोड़ा समय लग रहा है.
IND Vs SL Final LIVE Score: भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप 2026 का खिताब
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम कभी भी मुकाबले में मजबूत स्थिति में नहीं दिखी, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अनुशासित गेंदबाजी करते हुए लगातार दबाव बनाए रखा. श्रीलंका की बल्लेबाजी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई. श्री चरणी भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अनुभवी दीप्ति शर्मा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. इसी के साथ दीप्ति टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं और भारत ने एकतरफा अंदाज में एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
IND Vs SL Final LIVE Score: भारत जीत से एक विकेट दूर, 19 ओवर बाद श्रीलंका 107/9
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है. 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन बनाए हैं.
IND Vs SL Final LIVE Score: 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 104/8
184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम 18 ओवर के बाद 8 विकेट पर 104 रन ही बना सकी है.
IND Vs SL Final LIVE Score: भारत खिताब से 3 विकेट दूर, 17 ओवर बाद श्रीलंका 104/7
184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम 17 ओवर के बाद 7 विकेट पर 104 रन ही बना सकी है. अब श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 80 रन चाहिए, जबकि उसके सिर्फ तीन विकेट शेष हैं.
IND Vs SL Final LIVE Score: श्री चरणी का कहर जारी, दो गेंद में श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्री चरणी ने नीलाक्षिका सिल्वा को कमलिनी के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को छठा झटका दिया है. नीलाक्षिका ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन बढ़ते रनरेट के दबाव में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठीं.
IND Vs SL Final LIVE Score: श्री चरणी का दूसरा शिकार, श्रीलंका को लगा पांचवां झटका
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत जीत की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा है. श्री चरणी ने कविशा दिलहारी को नंदानी शर्मा के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया
IND Vs SL Final LIVE Score: श्रीलंका को चौथा झटका, श्री चरणी ने समरविक्रमा को भेजा पवेलियन
184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा है. श्री चरणी की तेज और सीधी गेंद पर हर्षिता समरविक्रमा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गईं और गेंद हवा में उछल गई. चरणी ने शानदार कैच लपकते हुए समरविक्रमा की 14 गेंदों में 9 रन की पारी का अंत किया.
IND Vs SL Final LIVE Score: 13वें ओवर में सिर्फ 3 रन
184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम 13 ओवर के बाद 3 विकेट पर 79 रन ही बना सकी है. हर्षिता समरविक्रमा 13 गेंदों में 9 और नीलाक्षिका सिल्वा 7 गेंदों में 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 13वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए
IND Vs SL Final LIVE Score: दीप्ति ने लगातार दो विकेट झटके
दीप्ति शर्मा ने 10वें ओवर में पहले कप्तान चमारी अट्टापट्टू (36) को स्टंप आउट कराया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर विश्मी गुणरत्ने (20) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.
IND Vs SL Final LIVE Score: अब कैसे होगी वापसी? चमारी अट्टापट्टू आउट
184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका को बड़ा झटका कप्तान चमारी अट्टापट्टू के रूप में लगा है. दीप्ति शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अट्टापट्टू क्रीज से बाहर निकल गईं और ऋचा घोष ने शानदार स्टंपिंग करते हुए उन्हें पवेलियन भेज दिया. अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
IND Vs SL Final LIVE Score: भारत का पलड़ा भारी, 7 ओवर बाद श्रीलंका 44/1
श्रीलंकाई टीम 7 ओवर के बाद 1 विकेट पर 44 रन ही बना सकी है. कप्तान चमारी अट्टापट्टू 23 गेंदों में 21 रन बनाकर संघर्ष कर रही हैं, जबकि विशमी गुणरत्ने 15 गेंदों पर 17 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं.
IND Vs SL Final LIVE Score: 184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा श्रीलंका, 6 ओवर बाद 38/1
पावरप्ले के 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 38 रन है. कप्तान चमारी अट्टापट्टू 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि विशमी गुणरत्ने 12 रन पर उनका साथ दे रही हैं.
IND Vs SL Final LIVE Score: श्रीलंका बैकफुट पर
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है और श्रीलंका को रोक कर रखा है.
श्रीलंका 21/1 (4 ओवर)
IND Vs SL Final LIVE Score: श्रीलंका का गिरा पहला विकेट
इमेशा दुलानी को बोल्ड कर क्रांति गौड़ ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. श्रीलंका का पहला विकेट 4 रन के स्कोर पर गिरा है.
IND Vs SL Final LIVE Score: भारत ने खड़ा किया 183 रन का स्कोर
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन और स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. अंत में गुनालन कमलिनी ने 5 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेलकर भारत को 183 तक पहुंचाया. अब श्रीलंका को खिताब जीतने के लिए 184 रन बनाने होंगे.
India W vs Sri Lanka W Live Score: भारत का पांचवां विकेट गिरा, रन लेने के चक्कर में दीप्ति शर्मा आउट
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत को 19वें ओवर में लगातार दूसरा झटका लगा है. हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद रन गति बढ़ाने की कोशिश में दीप्ति शर्मा रन आउट हो गईं. दीप्ति ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए. डेथ ओवर्स में लगातार विकेट गिरने से भारत की पारी लड़खड़ा गई है और श्रीलंका ने मैच में शानदार वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा दिया है.
19वें ओवर में भारत को चौथा झटका, हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत को 19वें ओवर में चौथा झटका लगा. कप्तान हरमनप्रीत कौर तेज रन जुटाने की कोशिश में बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन गेंद सीधे स्थानापन्न फील्डर काव्या कविंदी के हाथों में चली गई. हरमनप्रीत ने 14 गेंदों में 14 रन बनाए. डेथ ओवर्स में लगातार विकेट गिरने से भारत की रनगति पर असर पड़ा है, जबकि श्रीलंका ने मुकाबले में वापसी के संकेत दिए हैं.
18वें ओवर में भारत को लगता तीसरा झटका, ऋचा घोष आउट
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत को 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर तीसरा झटका लगा है. श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने ऋचा घोष को कविशा दिलहारी के हाथों कैच कराया. ऋचा ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा. अब क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं और भारतीय टीम की नजर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है.
India W vs Sri Lanka W Live Score: शेफाली-मंधाना के बाद हरमनप्रीत पर जिम्मेदारी
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/2 है. शेफाली वर्मा (68) और स्मृति मंधाना (59) की शानदार पारियों के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 और ऋचा घोष 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
India W vs Sri Lanka W Live Score: 14 ओवर में भारत 134 रन तक पहुंचा
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में धमाकेदार शुरुआत के बाद भारत की पारी थोड़ी धीमी पड़ गई है. शेफाली वर्मा (68) और स्मृति मंधाना (59) के लगातार आउट होने के बाद 14 ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 134/2 पहुंच गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष अब बाकी बचे ओवरों में तेजी से रन जुटाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगी.
India W vs Sri Lanka W Live Score: श्रीलंका ने बदला मैच का मोमेंटम, मंधाना रन आउट होकर लौटीं
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत को दूसरा बड़ा झटका 14वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा है. स्मृति मंधाना 39 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हो गईं. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. शेफाली वर्मा के आउट होने के तुरंत बाद मंधाना का विकेट गिरने से श्रीलंका ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की है, जबकि अब कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
India W vs Sri Lanka W Live Score: फाइनल में भारत को पहला झटका, शेफाली 68 रन बनाकर आउट
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा है. शानदार लय में दिख रहीं शेफाली 39 गेंदों पर 68 रन बनाकर चामुदी प्रबोदा की गेंद पर चमारी अट्टापट्टू को कैच थमा बैठीं. अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए.
India W vs Sri Lanka W Live Score: मंधाना-शेफाली ने श्रीलंका को किया बेबस, 12 ओवर में 121 रन
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में 12 ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 121 रन बना चुका है. शेफाली वर्मा 36 गेंदों में 67 रन बनाकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं, जबकि स्मृति मंधाना 36 गेंदों पर 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर चुकी हैं. दोनों के बीच बड़ी साझेदारी ने भारत को विशाल स्कोर की ओर मजबूती से बढ़ा दिया है.
India W vs Sri Lanka W Live Score: मंधाना ने पूरी की 36वीं टी20I फिफ्टी
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारतीय ओपनर्स ने श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया है. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रन है. शेफाली वर्मा 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि स्मृति मंधाना ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 35 गेंदों में अपना 36वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया.
India W vs Sri Lanka W Live Score: फाइनल में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, मंधाना-शेफाली ने बनाई खास उपलब्धि
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठी बार 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी कर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 प्लस साझेदारियों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस लिस्ट में यूएई की ईशा ओज़ा और तीर्था सतीश भी 6 शतकीय साझेदारियों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं.
India W vs Sri Lanka W Live Score: वाह! खिताबी मुकाबले में भारत का जलवा, 10 ओवर में 98 रन ठोके
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारतीय ओपनर्स का जलवा जारी है. 10 ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 98 रन बना चुका है, जिसमें शेफाली वर्मा 29 गेंदों पर 59 रन और स्मृति मंधाना 31 गेंदों पर 38 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं.
India W vs Sri Lanka W Live Score: शेफाली बनीं एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शेफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं और उन्होंने स्मृति मंधाना के 25 गेंदों वाले पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
India W vs Sri Lanka W Live Score: फाइनल में बरस रहीं बाउंड्री, मंधाना-शेफाली ने मचाया कोहराम
शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी के बाद 9वें ओवर में स्मृति मंधाना ने भी गियर बदल दिया. चामुडी प्रभोदा के ओवर में पहले शेफाली ने दमदार चौका जड़ा, फिर मंधाना ने आगे बढ़कर गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्के के लिए भेज दिया. दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका पर दबाव और बढ़ा दिया.
India W vs Sri Lanka W Live Score: शेफाली ने फाइनल में ठोकी फिफ्टी
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शेफाली वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. शेफाली ने अपना 21वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा कर लिया है. कविशा दिलहारी की गेंद पर चौका जड़कर शेफाली ने 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और भारत को खिताबी मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
India W vs Sri Lanka W Live Score: शेफाली-मंधाना की तूफानी साझेदारी, 7 ओवर में 69 रन
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है. सात ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 69 रन है, जबकि शेफाली वर्मा 23 गेंदों में 48 रन बनाकर अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच गई हैं.
India W vs Sri Lanka W Live Score: शेफाली का तूफान, श्रीलंका पर दबाव
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में शेफाली वर्मा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए चमारी अट्टापट्टू के ओवर में चौका, दो छक्के और एक रन बटोरे. शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत ने रनगति तेज कर दी, जबकि श्रीलंका की फील्डर विश्मी गुणरत्ने चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं.
India vs Sri Lanka Women LIVE: श्रीलंकाई गेंदबाज तलाश रहे विकेट
महिला एशिया कप फाइनल में भारतीय ओपनर्स ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है. चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है.
India vs Sri Lanka Women LIVE: पावरप्ले में श्रीलंका बैकफुट पर
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत की शुरुआत तेज रही है. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए तीसरे ओवर में 11 रन जोड़े. तीन ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 29 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.
India vs Sri Lanka Women LIVE: भारत की धमाकेदार शुरुआत, दो ओवर में 18 रन बोर्ड पर
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारतीय ओपनर्स ने तेज शुरुआत की है. दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दो चौके लगाए, जबकि स्मृति मंधाना ने भी उनका अच्छा साथ निभाया. दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है.
India vs Sri Lanka Women LIVE: चौके से हुई फाइनल की शुरुआत, पहले ओवर में भारत 5/0
महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत ने पहले ओवर में 5 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद मिथाली अयोध्या ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शेफाली वर्मा को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन है.
India vs Sri Lanka Women LIVE: भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
India vs Sri Lanka Women LIVE: श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या.
India vs Sri Lanka Women LIVE: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीता टॉस
एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
India vs Sri Lanka Women LIVE: महिला एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने कुल चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने सिर्फ 1 मैच जीता है. पिछले मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराया, जोकि 28 जुलाई, 2024 को दांबुला (फाइनल) में खेला गया था.
India vs Sri Lanka Women LIVE: महिला T20I में भारत बनाम श्रीलंका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला T20I में भारत बनाम श्रीलंका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 25 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने सिर्फ 5 मैच अपने नाम किए हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका को 15 रन से हराया (30 दिसंबर, 2025 को तिरुवनंतपुरम में)