विज्ञापन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट कल से, बुरी तरह फंसे कुलदीप यादव, विकेटों का सूखा नहीं कुछ और है वजह

कोलंबो में रविवार से सीरीज का दूसरा टेस्ट होना है. हालांकि, इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप की जगह को लेकर काफी चर्चा है.

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट कल से, बुरी तरह फंसे कुलदीप यादव, विकेटों का सूखा नहीं कुछ और है वजह
Colombo Test starts tomorrow Kuldeep Yadav in a tight spot

कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी समस्या प्लेइंग इलेवन को लेकर है कि वह कुलदीप यादव को मौका दें या फिर साराशं जैन को. जहां कुलदीप अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, वहीं सारांश को अपने डेब्यू का इंतजार है. कुलदीप या आईपीएल में भी प्रदर्शन औसत रहा था. जबकि गॉल टेस्ट में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे वो भी ऐसी पिच पर जहां स्पिनर्स के लिए टर्न था और मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट झटके. लेकिन कुलदीप की जगह पर खतरा, विकटों के सूखे की वजह से नहीं बल्कि एक समीकरण के चलते है, जिसकी कमी गॉल में भारत को काफी खली थी. 

विकटों के सूखे से है दबाव

रेड बॉल फॉर्मेट में कुलदीप के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. अपनी पिछली पांच पारियों में उन्होंने 54.5 ओवर फेंके और 213 रन दिए और चार विकेट लिए.जबकि तीन बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.अब रविवार से कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ़ होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उन पर दबाव है. गॉल में हुए पहले टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर में 103 रन देकर सिर्फ़ एक विकेट लिया था. उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर और दूसरी पारी में 11 ओवर फेंके थे.

यह वजह है और बड़ी

श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने गॉल में भारतीय गेंदबाज़ों को खूब परेशान किया था. सोनल दिनुशा ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में 16 रन से शतक से चूके थे.जबकि निरोशन डिकवेला ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे. इस समय टीम को एक ऑफ स्पिनर की कमी काफी खली. 

ऑफ स्पिनर की गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ निकलती है, ऐसे में बल्ले का किनारा लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. रन बनाना भी मुश्किल होता है. बाएं हाथ के बल्लेबाज को राउंड द विकेट गेंदबाजी करने भी ऑफ स्पिनर परेशान करता है. श्रीलंकाई 11 में तीन बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं. ऐसे में सारांश जैन एक बेहतर विकल्प हैं. हालात भी यहीं माग कर रहे हैं. अगर सारांश आते हैं तो विविधता के साथ टीम और बेहतर दिखेगी. गॉल टेस्ट में भारत ने तीनों लेफ्ट ऑर्म स्पिनरों को खिलाया था.

सारांश ने शुक्रवार को नेट्स में गेंदबाजी की है. सारांश को अपने मौके का इंतजार है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर एंड कंपनी विजेता टीम के साथ जाती है या मांग को समझते हुए टीम में बदलाव करती है. 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल की रेस: कोलंबो में जीती टीम इंडिया तो भी खत्म नहीं होगी टेंशन, फाइनल का ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, पुजारा ने दिए संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Kuldeep Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com