विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, पुजारा ने दिए संकेत

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं. वहीं अब पुजारा ने कहा है कि कुलदीप यादव को ड्रॉप किया जा सकता है.

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, पुजारा ने दिए संकेत
India playing XI change for the Colombo Test Cheteshwar Pujara Drops Hint

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरे टेस्ट कोलंबो में खेला जाना है. दावा है कि कोलंबो की पिच भी गॉल जैसी होगी. गॉल में कुलदीप सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे. ऐसे में उनकी जगह को लेकर सवाल हैं. दूसरी तरफ मानव सुथार ने 10 विकेट झटके थे.ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कुलदीप को बाहर किया जाए. समीकरण को देखें को टीम में एक ऑफ स्पिनर की कमी है. सारांश जैन यह कमी पूरी करते हैं. क्या कुलदीप की जगह सारांश जैन को मौका मिलेगा? इसका संकेत पुजारा ने दिया है. पूर्व बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उन्हें ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह डेब्यू करने वाले सारांश जैन को टीम में शामिल किया जा सकता है. 

हालांकि, पुजारा इससे खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि अगर भारत इस योजना पर आगे बढ़ता है तो उन्हें निराशा होगी. पुजारा का कहना है कि भारत को अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए.पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा,"मेरी राय में, भारत को उसी प्लेइंग 11 के साथ खेलना चाहिए, लेकिन मैंने सुना है कि कुलदीप की जगह सारांश प्लेइंग 11 में आ सकते हैं क्योंकि श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं."

उन्होंने आगे कहा,"लेकिन अगर ऐसा बदलाव होता है तो मुझे निराशा होगी क्योंकि कुलदीप जैसे खिलाड़ी को एक और मौका मिलना चाहिए. वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं.टेस्ट क्रिकेट में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं किए जाते. आप जीतने वाले कॉम्बिनेशन को नहीं बदलते. इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप को प्लेइंग 11 का हिस्सा होना चाहिए."

पुजारा ने यह भी कहा कि अगर कुलदीप दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं भी कर पाते हैं, तब भी टीम मैनेजमेंट को उनका साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा, "भले ही वह दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन न करें, फिर भी मुझे लगता है कि कुलदीप जैसे खिलाड़ी का साथ दिया जाना चाहिए. वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं और आपको बहुत आगे की सोचने की ज़रूरत नहीं है."

पूर्व भारतीय स्टार ने आगे कहा," मुझे लगता है कि आपको एक बार में एक मैच और एक सीरीज़ पर ध्यान देना चाहिए. हो सकता है कि न्यूज़ीलैंड में उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का मौका न मिले. इसलिए आपको दूसरे टेस्ट मैच में भी उनके साथ ही खेलना चाहिए. और फिर जब ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलने की बात आएगी, तो मुझे लगता है कि वह अहम खिलाड़ी साबित होंगे."

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड: टेस्ट में चौथी बार लिया पहली गेंद पर विकेट, टॉप 5 में कपिल देव भी शामिल

यह भी पढ़ें: कोलंबो की पिच होगी गॉल जैसी,पहले बैटिंग करने वाली टीम को होगा फायदा! रिपोर्ट में बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Kuldeep Yadav, Saransh Subodh Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com