विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

रविंद्र जडेजा की गलती बन सकती है 'चाइनामैन बॉलर' के लिए लॉटरी

अंतिम टेस्ट में कुलदीप यादव का अंतिम एकादश में खेलना लगभग तय है लेकिन टीम प्रबंधन इस युवा चाइनामैन गेंदबाज का कवर चाहता है.

रविंद्र जडेजा की गलती बन सकती है 'चाइनामैन बॉलर' के लिए लॉटरी
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव.
  • अंतिम टेस्ट में कुलदीप यादव का अंतिम एकादश में खेलना लगभग तय
  • टीम प्रबंधन इस युवा चाइनामैन गेंदबाज का कवर चाहता है
  • रवि शास्त्री और विराट कोहली के बीच चर्चा के बाद फैसले की उम्मीद
नई दिल्ली: बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को 11 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए रविंद्र जडेजा के निलंबन के कारण भारतीय टीम में 15वें सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है. अंतिम टेस्ट में कुलदीप यादव का अंतिम एकादश में खेलना लगभग तय है लेकिन टीम प्रबंधन इस युवा चाइनामैन गेंदबाज का कवर चाहता है. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद फिलहाल तीसरे टेस्ट के लिए पल्लेकल में हैं और उनके कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ चर्चा के बाद फैसला करने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ जीत में विराट कोहली ने बनाया यह रिकॉर्ड

अक्षर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में हैं जहां वह ‘ए’ टीमों की त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा ले रहे हैं.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘मंगलवार शाम तक अक्षर के वनडे मैच पूरे हो जाएंगे इसलिए वह गुरुवार (10 अगस्त) तक टीम से जुड़ सकते हैं. अक्षर और जयंत (यादव) के बीच फैसला करना था लेकिन जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर उनका समान (दोनों बायें हाथ के स्पिनर) विकल्प होगा. वैसे भी वह (अक्षर)कवर के तौर पर होगा क्योंकि कुलदीप खेलेगा.’’ जयंत को भी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की ए टीम में चुना गया था लेकिन हाल में पिता के निधन के कारण वह भारत में हैं. उन्हें इस निजी त्रासदी से उबरने के लिए समय दिए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : जडेजा की फिरकी में उलझा श्रीलंका, दूसरा टेस्‍ट जीती टीम इंडिया

इस बीच बायें हाथ के सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लेंगे.

वीडियो: टीम इंडिया की जीत पर क्‍या बोले सुनील गावस्‍कर


रैना ने ट्वीट किया, ‘‘महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आकलन का समय. एनसीए जा रहा हूं. उत्सुक हूं.’’ रैना अगर फिट घोषित किए जाते हैं तो श्रीलंका में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ए टीम के कप्तान मनीष पांडे के साथ प्रबल दावेदार होंगे. पांडे ने दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया है.

युवराज सिंह और ऋषभ पंत को सीमित ओवरों की टीम में इनके लिए जगह बनानी पड़ सकती है. रैना चैंपियंस ट्राफी के लिए पांच स्टैंडबाई में शामिल थे.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com