विज्ञापन

IND vs SL 1st Test: गॉल में इतिहास रचेगी भारतीय टीम, 148 सालों में इस मुकाम पर पहुंचने वाली होगी तीसरी टीम

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने एक हजार से अधिक मैच खेले हैं.

IND vs SL 1st Test: गॉल में इतिहास रचेगी भारतीय टीम, 148 सालों में इस मुकाम पर पहुंचने वाली होगी तीसरी टीम
India vs Sri Lanka 1st Test India Will Play 600th Test

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस मैच तीन अहम कारणों से टीम इंडिया के लिए काफी अहम है और फैंस की नजरें पर इस पर हैं. पहला- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का समीकरण, दूसरा- 15 अगस्त के दिन मुकाबला और तीसरा और अहम- भारत का यह 600वां टेस्ट है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो ही टीमें अभी तक 600 या उससे अधिक मैच खेली हैं और टीम इंडिया शानिवार को इस क्लब में शामिल हो जाएगा. 

ऐतिहासिक मुकाम के मुहाने पर भारत

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1877 में पहला अधिकारिक टेस्ट खेला गया था और यही दो टीमें बीते 148 सालों में 600 या उससे अधिक टेस्ट खेल पाई हैं. इंग्लैंड ने अभी तक 1097 टेस्ट खेले हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 883. दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने भारत से पहले ही टेस्ट खेलने की शुरुआत की थी. लेकिन तीनों ही टीमें अभी तक 600 के ऐतिहासिक मुकाम तक नहीं पहुंची है. 

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास की शुरुआत 1889 में हुई और उसने अभी तक 479 मैच खेले हैं. जबकि वेस्टइंडीज ने 1928 में अपना पहला टेस्ट खेला था और उसने 596 टेस्ट खेले हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 1930 में शुरुआत की और उसने 487 मैच खेले हैं. जबकि 1932 में अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

प्लेइंग XI के समीकरण पर नजरें

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद संभाल सकते हैं. हालांकि युवा गुरनूर बरार ने पुरानी गेंद से प्रभावी गेंदबाजी करने की अपनी क्षमता के दम पर मजबूत दावेदारी पेश की है.

भारत इस दौरे पर बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है. वहीं चार तेज गेंदबाजों में सिराज की जगह लगभग तय है. आकिब नबी दौड़ में नहीं हैं जबकि छह फुट पांच इंच लंबे गुरनूर और उनसे एक इंच छोटे प्रसिद्ध के बीच चयन होना है. प्रसिद्ध सात टेस्ट खेल चुके हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं.

बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को एक अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर उतारे जाने की उम्मीद है. वहीं दबाव में चल रहे ध्रुव जुरेल के पिछले कुछ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है. गिल ने कहा कि टीम प्रबंधन प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी निर्धारित भूमिका में ढलने और आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त समय देने में विश्वास रखता है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों के टर्नओवर वाले फुटबॉल क्लब को टाटा स्टील ने सिर्फ 100 रुपए में बेचा

यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com