टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में भारत के साथ पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून यानी रविवार को खेसा जाएगा, लेकिन एक हैरानी की बात जो देखने को मिल रही है, वह यह है कि मेगा मुकाबले से पहले पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं. जहां पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने मेगा मैच में टीम इंडिया को प्रबल दावेदार करार दिया है, तो एक और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने विराट कोहली की तारीफ की है. हफीज ने बताया कि किन बातों के चलते विराट कोहली ने बहुत ही लंबे समय समय से अपना उच्च स्तर बरकरार रखा है.
Ind vs Ire: "यह विश्व कप तो छोड़िए बल्कि...", इरफान ने न्यूयार्क की पिच को लेकर कह दी बड़ी बात
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हफीज ने कहा कि कोहली न न केवल अपनी बैटिंग से ऊंचा स्तर स्थापित किया है, बल्कि ऐसा ही फिटनेस के मामले में भी कहा जा सकता है. और यही वजह है कि उनके भीतर आया बदलाव हमें नैसर्गिक लगता है. उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस एक वजह है कि वह हर तरह के दबाव से निपट सकते हैं. अपनी बात को वजन देते हुए हफीज ने कहा कि पिछले एक दशक में मुझे आप एक खिलाड़ी बता दीजिए, जो विराट कोहली जितना फिट हो.
हफीज ने स्वीकार करते हुए कहा कि 35 सालकी उम्र में भी बहुत ही शानदार करियर होने के बावजूद कोहली ने इन मानकों को ऊंचा रखा. पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर विराट का यो-यो टेस्ट का स्कोर 17 से 16 भी हो जाता है या फिर उनका फैट का स्तर 60 से सौ हो जाता है, तो यह ज्यादा अंतर पैदा नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि वह आसानी से कह सकते हैं कि उनके खाते में सत्तर से ज्यादा शतक हैं और वह एक कदम पीछे हट सकते हैं, लेकिन वह दुनिया के शीर्ष एथलीटों में खुद को शुमार करने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं. वह खुद को एक ऐसी विरासत छोडने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसे पहले किसी ने भी नहीं देखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं