अमेरिका में जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में बुधवार को भारत ने अपना अभियान आयरलैंड (Ind vs Ire) 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए शानदार अंदाज में अभियान का आगाज किया. कप्तान रोहित शर्मा (52) और ऋषभ पंत (36) ने बढ़िया बल्लेबाजी की, लेकिन इन सबके बावजूद कुछ तस्वीरें ऐसी देखने को मिली, जिसने करोड़ों फैंस और पंडितों को चिंतित कर दिया. पिच में दोहरा उछाल देखने को मिला. कभी गेंद टप्पा खाने के बाद धीमी गति के साथ नीची रहती हुई कभी किसी खिलाड़ी को बोल्ड कर गई, तो कभी अप्रत्याशित उछाल ने बल्लेबाजों को हैरान ही नहीं किया, बल्कि यह बल्लेबाजों को चोटि भी कर गई. आयरिश टीम की बैटिंग के दौरान हैरी टेक्टर बुमराह की गेंद पर चोटिल हुए, तो रोहित भी कंधा चोटिल कराकर रिटायर्डहर्ट हुए, तो ऋषभ पंत भी चोट खाने से बाल-बाल बच गए. और इन्हीं तस्वीरों को देखकर कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ी बात कह दी.
रोहित शर्मा के रिटायर्डहर्ट आउट होकर लौटने के बाद कहा कि देखिए बात यह है कि हम निश्चित तौर पर अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है. अगर भारत में इस तरह की पिच होती है, तो लंबे समय तक वहां मैच नहीं खेला जाता. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पिच अच्छी नहीं है. मेरा मतलब है कि हम यहां पिच के बारे में बात कर रहे हैं. यह द्विपक्षी सीरीज तक के लिए पिच अच्छी नहीं है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कुछ ही दिन पहले हुआ था ऐसा हाल, लेकिन...
इससे पहले कुछ ही दिन पहले तब क्रिकेट जगत हैरान रह गया था, जब दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन पर ढेर हो गई. और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्य पीछा करने में पसीने छूट गए क्योंकि उसने 16.2 ओवरों में यह लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल किया. तब ज्यादा शोर नहीं मचा था क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत थी, तो वहीं बल्लेबाजों को ऐसी चोट भी नहीं लगी, जैसे आयरलैंड के खिलाफ रोहित और ऋषभ पंत के अलावा आयरलैंड के बल्लेबाज को लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं