विज्ञापन

INDA vs PAKA: पाकिस्तान को हराते ही भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का? ऐसा है पूरा समीकरण

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. लेकिन रविवार को यह बाएं हाथ का विस्फोटक बल्लेबाज कसर पूरी करना चाहेगा.

INDA vs PAKA: पाकिस्तान को हराते ही भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का? ऐसा है पूरा समीकरण
पाकिस्तान को हराते ही भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का?

रविवार को ACC मेन्स एशिया कप 'राइजिंग स्टार्स' टूर्नामेंट में एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है, जिसमें स्टार खिलाड़ियों से सजी 'इंडिया A' का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी 'पाकिस्तान A' से होगा. दोनों ही टीमें अपने शानदार शुरुआती प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी.  शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली 'इंडिया A' पूरे आत्मविश्वास के साथ ग्रुप B के इस मुकाबले में उतरेगी. वहीं, 'पाकिस्तान A' ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 61 रनों की आसान जीत के साथ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत की है.

नेपाल के खिलाफ भारत ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 332 रन बनाए, और फिर गेंदबाजी में नेपाल की पूरी टीम को 11.3 ओवरों में महज 26 रनों पर समेट दिया. विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (117) और कप्तान तिलक वर्मा (107) ने शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं, तेज गेंदबाजों - प्रिंस यादव और हर्षित राणा - ने क्रमशः 5 और 4 विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. 

भारत को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव है. भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप में विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा, 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम को काफी मजबूती देते हैं. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है. 

वहीं रविवार को भारत की नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने पर भी होगी. नेपाल के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +6.120 का है. टीम इंडिया अभी ग्रुप में टॉप पर है. और अगर कल वह जीत दर्ज करती है तो उसका सेमीफाइनल का  टिकट पक्का हो जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

अब्दुल समद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भी UAE के खिलाफ अपने पहले मैच के प्रदर्शन से आत्मविश्वास लेगी, जहां उन्होंने 245 रन बनाए थे और विपक्षी टीम को 184 रनों पर आउट कर दिया था. बल्लेबाजी में शामिल हुसैन (62) और माज़ सदाकत (53) ने अहम योगदान दिया, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सुफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अली रज़ा ने 3-3 विकेट चटकाए.

UAE के खिलाफ 39 रन बनाने वाले कप्तान अब्दुल समद, शामिल हुसैन, माज़ सदाकत और तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के साथ पाकिस्तान के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल होंगे. पाकिस्तान 50 ओवर वाले टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है. 2023 के फाइनल में उन्होंने इंडिया A को 128 रनों से हराया था, जिससे रविवार के मुकाबले का महत्व और भी बढ़ जाता है.

नेपाल के खिलाफ जिस तरह का भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा था, उससे इसकी उम्मीद काफी कम है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे. पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, जिसका फायदा उठाकर हर्षिक और प्रिंस ने कहर बरपाया. रविवार को टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, रिजवान, मसूद, इमाम, सैम अयूब जैसे बड़े सितारे PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर

यह भी पढ़ें: शतक से चूके कप्तान शुभमन गिल, फिर भी रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय, ऋषभ पंत से चल रही 'जंग'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com