पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और शान मसूद के अलावा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (21 नवंबर 2026) को नई केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया है. पीसीबी ने अनुबंधों की घोषणा देर से की क्योंकि पिछले वाले अनुबंध 30 जून को समाप्त हो गए थे.
नए प्रारूप पर आधारित प्रणाली में टेस्ट कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आगा ही टेस्ट और वनडे दोनों श्रेणियों में शामिल हैं. वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 श्रेणी में रखा गया है, जबकि साहिबजादा फरहान को केवल टी20 श्रेणी में अनुबंध दिया गया है.
पीसीबी में 38 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है, लेकिन यह नहीं बताया है कि प्रत्येक श्रेणी में कितनी धनराशि दी जाएगी.
पीसीबी ने 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को दी जगह
AB कैटेगिरी - सलमान आगा और बाबर आजम.
A कैटेगिरी - अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील.
BC कैटेगिरी - अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी.
C कैटेगिरी - हसन नवाज, माज सदाकत, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्मान तारिक.
D कैटेगिरी - अब्दुल समद, अब्दुल्ला फजल, अहमद दानियाल, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, तैय्यब आरिफ, गाजी गोरी, इमरान रंधावा, रजउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शाहजेब खान, श्यामल हुसैन, सुफियान मुकीम और उबैद शाह. (भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'तकनीक नहीं, सोच बदली... इसलिए आया शतक', राहुल ने बताया सफलता का राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं