विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

क्रिकेट में आज फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, टीम इंडिया से जीत को तरस रही यह पाक टीम!

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत अनूठी होती है. इस पर दुनियाभर की नजरें होती हैं. जून में ही हमने टीम इंडिया और पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर दो बार टकराते देखा और इन मैचों ने दर्शक संख्या के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

क्रिकेट में आज फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, टीम इंडिया से जीत को तरस रही यह पाक टीम!
INDvsPAK : टीम इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले पर सबकी नजरें रहती हैं (फाइल फोटो)
  • भारत और पाक क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर चरम पर होगा
  • यह मैच महिला वर्ल्ड कप के तहत इंग्लैंड में खेला जाएगा
  • भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड पाक से काफी बेहतर रहा है
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत अनूठी होती है. इस पर दुनियाभर की नजरें होती हैं. जून में ही हमने टीम इंडिया और पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर दो बार टकराते देखा और इन मैचों ने दर्शक संख्या के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. क्रिकेट के मैदान पर ही दोनों टीमें एक बार फिर से रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से दो-दो हाथ करती दिखेंगी, वह भी आईसीसी के ही बड़े टूर्नामेंट में एक फिर ऐसा होगा. बस फर्क इतना है कि यह दोनों देशों की पुरुष नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट टीमें होंगी, जो इंग्लैंड की धरती पर खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी. महिला क्रिकेट में पाक टीम का भारत के

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच यह मुकाबला डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर होगा. टीम इंडिया की नजरें हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुष टीम को पाक टीम के हाथों मिली करारी हार का बदला लेने पर भी रहेगी. ऐसे में एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैन टीम की जीत के लिए दुआ करेंगे.

टीम इंडिया से नहीं जीती है पाक टीम...
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को टीम इंडिया के खिलाफ जीत का इंतजार है. भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच साल 2005 से साल 2017 के बीच कुल 9 वनडे खेले गए है, जिनमें से पाकिस्तान को सभी में हार मिली है. गौरतलब है कि पुरुषों के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान टीम भारत पर हावी है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट खासतौर से वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम कभी भी नहीं जीत पाई है. चैंपियंस ट्रॉफी में जरूर उसका रिकॉर्ड बेहतर है.

अतिआत्मविश्वास से बचना होगा...
वैसे तो मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला टीम काफी मजबूत है. उसका प्लस पॉइंट यह है कि मिताली का मिजाज बेहद शांत और वह 'कूल' फैसले लेती हैं. ऐसे में वह भारतीय महिला टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं आने देंगी, लेकिन उनको भी विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया की तरह अतिआत्मविश्वास से बचना होगा. अन्यथा अपना दिन होने पर पाक टीम एक बार फिर उलटफेर कर सकती है. भारत के पास मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी है, जो भारत को इस मैच में जीत दिला सकते हैं.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan, Cricket News In Hindi, ICC Women's World Cup 2017, Women's World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com