विज्ञापन

Naman Dhir: नमन धीर ने 240 सेकंड में युवराज का 19 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, हार्दिक-रिंकू को भी पछाड़ा

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायाक मुकाबले में भारत ने सातवें ओवर में 88 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था और टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी. ऐसे समय में नमन धीर ने न सिर्फ तेजी से रन बनाए, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

Naman Dhir: नमन धीर ने 240 सेकंड में युवराज का 19 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, हार्दिक-रिंकू को भी पछाड़ा
Naman Dhir And Hardik Pandya
NDTV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां T20I मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया. इसके साथ ही दोनों टीमों ने 2-2 की बराबरी पर सीरीज खत्म की और ट्रॉफी  शेयर की. बारिश के  मैच को घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया गया था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद 7वें ओवर में नमन धीर बल्लेबाजी करने आए.

नमन ने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 रहा. इसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा. टी20 में एक ओवर लगभग 3.5 से 4 मिनट में पूरा होता है. इस हिसाब से नमन ने सिर्फ चार मिनट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

नमन धीर ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

दरअसल, एक पारी में कम से कम 5 गेंदें खेलने वाले खिलाड़ियों में नमन भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 के स्ट्राइक रेट से पारी खत्म की है. इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था. उन्होंने 2007 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था. बाद में, 2018 निदाहास कप फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार पारी खेलते हुए दिनेश कार्तिक ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

T20I में किसी भारतीय द्वारा एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (कम से कम 5 गेंदें)

खिलाड़ी  स्ट्राइक रेट  रन   सामना की गई गेंदेंटीम के खिलाफवेन्यूसाल
नमन धीर    400246वेस्टइंडीजबेंगलुरु 2026
युवराज सिंह362.55816इंग्लैंडडरबन2024
दिनेश कार्तिक362.5298बांग्लादेशकोलंबो 2018
हार्दिक पांड्या355.55329आयरलैंड डबलिन  2018
रिंकू सिंह344.4319ऑस्ट्रेलियातिरुवनंतपुरम2023

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. अभिषेक शर्मा ने कीमो पॉल की गेंद पर छक्का लगाकर पारी का आगाज किया, लेकिन पॉल ने जल्द ही उन्हें पवेलियन भेज दिया. अभिषेक का फ्लिक शॉट सर्कल के किनारे खड़े शमर जोसेफ के हाथों में समा गया. इसके बाद किशन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोमारियो शेफर्ड के पारी के दूसरे ओवर में 24 रन बटोरकर कैरेबियाई गेंदबाजी की लय बिगाड़ दी. किशन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए. स्क्वायर लेग के ऊपर से लगाया गया उनका स्कूप शॉट खास आकर्षण रहा.

संजू सैमसन ने भी कम गेंदों की अपनी पारी में छाप छोड़ी. उन्होंने शमर जोसेफ की गेंद पर पॉइंट के ऊपर से शानदार अपर कट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. वेस्टइंडीज ने हालांकि जल्द ही दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वापसी की. जोसेफ ने किशन का कैच रोवमैन पॉवेल के हाथों कराया, जबकि शमर स्प्रिंगर ने सैमसन को बोल्ड कर दिया.

कप्तान श्रेयस अय्यर (22) को जीवनदान मिला. इसके बाद उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन कीमो पॉल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. जोसेफ ने उनका कैच लपका. भारत ने सातवें ओवर में 88 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था और टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी.

ऐसे समय में धीर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीमो पॉल की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़कर भारतीय स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. दूसरी ओर, तिलक वर्मा को तेजी से रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने दोबारा खेल रोक दिया. इसके बाद मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और सीरी 2-2 से बराबर समाप्त हुई.

यह भी पढ़ें- Success Story: बंदूकों के बीच बीता बचपन, मां को रहता था डर, दिलचस्प है राइजा ढिल्लों के शूटिंग करियर की कहानी

यह भी पढ़ें- VIDEO: कोने में मायूस और उदास बैठे थे वैभव सूर्यवंशी, फिर ईशान किशन ने जो किया उसने फैंस का जीत लिया दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com