मन में हमेशा एक सवाल आता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के टॉप 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब आज हम लेकर आए हैं. ग्रीन टीम के सबसे अमीर क्रिकेटर आज भी पूर्व कप्तान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान हैं. इमरान की अनुमानित नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है. रुपयों में देखा जाए तो यह धनराशि करीब 433 करोड़ के आस-पास आती है.
दूसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के ही एक और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम आता है, जो कि इमरान खान से ज्यादा पीछे नहीं हैं. अफरीदी की अनुमानित नेटवर्थ 47 मिलियन डॉलर है. रुपयों में यह धनराशि 390 करोड़ के करीब है.
तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर अजहर अली काबिज हैं. अजहर अली की अनुमानित नेटवर्थ 130 करोड़ के आस-पास है. पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर करीब 102 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं.
टॉप-5 में आखिरी नाम मिस्बाह उल हक का है. मिस्बाह का अनुमानित नेटवर्थ 81 करोड़ रुपये है. आखिरी पांच खिलाड़ियों में शाहीन अफरीदी, फवाद आलम, बाबर आजम, तैयब ताहिर और मोहम्मद रिजवान का नाम आता है.
शाहीन अफरीदी की नेटवर्थ 55 करोड़, फवाद आलम का 50 करोड़, बाबर आजम का 41 करोड़, तैयब ताहिर का 32 करोड़ और मोहम्मद रिजवान का 50 से 60 के बीच बताया जाता है.
पाकिस्तान के टॉप 10 सबसे अमीर खिलाड़ी
433 करोड़ - इमरान खान
390 करोड़ - शाहिद अफरीदी
130 करोड़ - अजहर अली
102 करोड़ - सईद अनवर
81 करोड़ - मिस्बाह उल हक
55 करोड़ - शाहीन अफरीदी
50 करोड़ - फवाद आलम
41 करोड़ - बाबर आजम
32 करोड़ - तैयब ताहिर
50 से 60 करोड़ - मोहम्मद रिजवान
यह भी पढ़ें- आईपीएल में पंजाब की नैया पार लगाने वाले युवा स्टार का रणजी में धमाका, छक्के-चौकों की बौछार करते हुए जड़ा शतक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं