विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

INDvsNZ: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कोहली ने भुवी और बुमराह की तारीफों के पुल बांधे

भुवनेश्वर और बुमराह की शानदार गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 230 रन पर रोक दिया और फिर चार ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई.

Also Read in
INDvsNZ: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कोहली ने भुवी और बुमराह की तारीफों के पुल बांधे
भारतीय कप्तान विराट कोहली.
  • कोहली बोले, बुमराह और भुवी हमारे चोटी के दो गेंदबाज हैं
  • भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
  • भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की
पुणे: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की. उन्होंने दोनों को अपना शीर्ष दो गेंदबाज करार दिया और कहा कि टीम किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार है. भुवनेश्वर और बुमराह की शानदार गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 230 रन पर रोक दिया और फिर चार ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई.

यह भी पढ़ें : INDvsNZ: पुणे वनडे में न्‍यूजीलैंड पर भारी पड़ी टीम इंडिया, भारतीय जीत के 5 हीरो..

कोहली ने मैच के बाद कहा,  यह हमारे लिए काफी अच्छा मैच रहा. मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाएगी. रात में यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी. उन्होंने कहा,  बुमराह और भुवी को इस तरह से गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा रहा. वे हमारे चोटी के दो गेंदबाज हैं. वे जानते हैं कि अक्सर उन्हें ही गेंदबाजी का आगाज करना है तो वे रणनीति बना सकते हैं. भारत की तरफ से शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने अर्धशतक जमाए. कोहली ने उनकी भी प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें : INDvsAUS T20: जसप्रीत बुमराह बोले, आशीष नेहरा से काफी कुछ सीखने को मिलता है
​
भारतीय कप्तान ने कहा, शिखर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है. किसी मैच में वह नहीं चल पाता लेकिन वह अच्छी तरह से गेंद हिट कर रहा है. दिनेश ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और खुद के लिए और टीम के लिए अच्छे रन जुटाए. हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं. हमने वापसी की बात की थी और हम इसमें सफल रहे.

VIDEO: ND vs NZ: नंबर-1 रैंकिंग पर टीम इंडिया की निगाहें


भारतीय गेंदबाजों ने मैच हरा दिया
मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि इस तरह की पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर अच्छा दबाव बनाया जा सकता था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया. विलियमसन ने कहा, यह उन पिचों में से एक है जहां पर आप अच्छा स्कोर खड़ा करते हो और फिर दबाव बनाते हो तो गेंदबाज आपके लिए बेहद मुश्किलें खड़ी कर देंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs New Zealand, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com