विज्ञापन
4 years ago

India vs New Zealand, 3rd T20I Match: भारत ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 168 रनों की करारी शिकस्त देकर टी20 फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. तीसरे टी20 में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. एक विशालकाय टारगेट देने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को सिर्फ 66 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस फॉर्मेट में कीवी टीम का ये तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. कप्तान पांड्या ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने 2-2 विकेट निकाले. कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा डेरिल मिचेल (35) ने रन बनाए. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर खड़ा किया. जिसमें स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 126 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को एक बड़ा टारगेट सेट करने में अहम रोल निभाया. टी20 अंतरराष्ट्रीय में ये उनका पहला शतक है और एक भारतीय का सबसे बड़ा टी20 स्कोर. गिल ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए. न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज गिल के सामने असहाय नजर आए. ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक सफलता हाथ लगी. 

शुभमन गिल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया. भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या को पूरे सीरीज के दौरान उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में 21 रन से जीत हासिल करने के बाद दूसरे मैच में भारत के हाथों 6 विकेट से हार का सामना किया था. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड का स्कोर

दोनों टीमें इस प्रकार रहीं:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर.

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

Here are the Highlights of the 3rd T20 Match between India and New Zealand straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India, New Zealand, India Vs New Zealand 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com