विज्ञापन
4 years ago

India vs New Zealand 3rd ODI: भारत ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड रैंकिंग में अपना नंबर 1 का ताज भी हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 386 रनों का टारगेट सेट करने के बाद टीम इंडिया ने मेहमानों को 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑल आउट किया. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतकीय पारी खेली. अपनी 100 गेंदों की पारी में कन्वे ने 12 चौके और 8 छक्के लगा कर 138 रन बनाए. 

भारत की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. शुभमन गिल ने 112 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाकर जीत की नींव रखने का काम किया. जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने 58 रन की तेजतर्रार पारी खेल एक बड़ा स्कोर करने में अहम रोल निभाया. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने तीन-तीन विकेट लिए थे.

इससे पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले वनडे में 12 रन और दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

Here are the Highlights of the 3rd ODI Match between India and New Zealand straight from Holkar Cricket Stadium, Indore 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, New Zealand, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India Vs New Zealand 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com