India vs Netherlands, World Cup 2023: भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 45वें और लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. दीपावली के दिन टीम इंडिया ने फैंस को गिफ्ट दिया और मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी विकेट हासिल किए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की शतकीय पारियों के दम पर 410 रन बनाए. भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 250 रन बनाने में सफल हुई. नीदरलैंड्स के लिए तेजा नितामानुरु ने 54 तो साइब्रांड एंगलब्रेट ने 45 रनों का पारी खेली. भारत की इस जीत के साथ ही आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का लीग स्टेज समाप्त हो गया है. अब नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी. यह भारत की विश्व कप की लगातार 9वीं जीत है. भारत ने विश्व कप में कभी लगातार इतने अधिक मुकाबले नहीं जीते थे. (Scorecard | विश्व कप की पूरी कवरेज | प्वाइंट्स टेबल )
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India, Netherlands, Cricket