बुधवार को भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी और उससे पहले हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मंगलवार को ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय फील्डिंग थोड़ी बेहतर थी, लेकिन फिर भी उसमें सुधार की गुंजाइश थी और ट्रेनिंग के दौरान भी यही दिखा. कोच अमोल मजूमदार की निगरानी में भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग ड्रील में खासकर कैचिंग की प्रैक्टिस की. इससे पहले करीब साधे तीन घंटे तक स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौन, शेफाली वर्मा, जेमिमा ने बल्लेबाजी अभ्यास किया. एनडीटीवी के कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार महिला वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड में हैं और इस मैच के लिए हेडिंग्ले में मौजूद है.
भारत को अगर सेमीफाइनल की राह आसान करनी है तो उसे नीदरलैंड्स को हर हाल में हराना होगा. हॉलैंड के बाद टीम इंडिया 21 जून को दक्षिण अफ्रीका और 30 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. बीच में उसे बांग्लादेश से भिड़ना है. भारत को नॉकआउट राउंड में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को हराना होगा.
बल्लेबाजों ने जमकर बहाया पसीना
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 18 के स्कोर पर ही शेफाली और जेमिमा के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद हरमन और मंधाना ने टीम की पारी को संभाला था. हॉलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम जब अभ्यास को आई तो जेमिमा और शेफाली ने जमकर पसीना बहाया. शेफाली और मंधाना ने पहले अभ्यास किया. इसके बाद जेमिमा और यस्तीका भाटिया आईं. इसके बाद हरमन ने भी अभ्यास किया.
दीप्ति की खास प्रैक्टिस
दीप्ति जब बल्लेबाजी प्रैक्टिस के लिए आईं तो उन्होंने अलग से एक सेशन किया. उस दौरान उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को चैलेंज दिए और उसी हिसाब से अभ्यास किया. इस ऑलराउंडर की कोशिश तेजी से रन बटोरने की दिखी. उनसे पहले स्मृति मंधाना ने भी यही अभ्यास किया. दीप्ति और मंधाना की कोशिश बड़े शॉर्ट खेलने की दिखी.
कैचिंग पर कोच की पैनी नजर
बल्लेबाजी के बाद जब बारी फील्डिंग की आई तो इस दौरान भारतीय टीम ने अपना 100 प्रतिशत दिया. श्रीचरणी और दीप्ति ने अलग से फील्डिंग और कैचिंग प्रैक्टिस की. भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान अपना पूरा प्रयास किया. इसी दौरान कोच अनोल मजूमदार सभी खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखे हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं