विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2021

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद!!! जिसको जॉनी बेयरस्टो ने देखा और डक करना सही समझा|

4.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

4.4 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फुल लेंथ की गेंद को रॉय ने यहाँ पर| लेकिन फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

4.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन हासिल किया|

4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुल किया| दो फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर सीधे चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 15/0 (4.2 Ov). Target: 337; RRR: 7.05

4.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर से स्विंग कराने के प्रयास में आगे डाली जा रही है गेंद|

3.5 ओवर (0 रन) एक और स्ट्रेट ड्राइव लेकिन इस बार कृष्णा ने गेंद पर पैर लगा दिया और चौका रोक दिया| लगातार ऊपर डाली जा रही है गेंद जिसे सामने की तरफ खेल रहे हैं बल्लेबाज़|

3.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन की मांग और तेज़ी से भागकर पूरा किया|

3.3 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री!!! स्ट्रेट ड्राइव और चौका मिलेगा!!! ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 9/0 (3.3 Ov). Target: 337; RRR: 7.05

3.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे जेसन ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

3.1 ओवर (0 रन) हवा में गेंद!!! एक्स्ट्रा कवर्स की ओर गई गेंद, कोहली उस कैच के लिए आगे की तरफ भागते हुए आये लेकिन गेंद उनके ठीक आगे गिर गई| अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाज़ रॉय पूरी तरह से चकमा खा गए थे| डिफेंड करने गए और बल्ले के स्टीकर जाकर लगी थी गेंद|

2.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए जेसन रॉय ने तेज़ी से सिंगल पूरा किया|

2.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!!! आउटस्विंग बॉल जिससे काफी परेशान होते हुए रॉय| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही| गेंद सीधे गई पन्त के हाथ में, रन नही हुआ|

2.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर खेलने गए रॉय| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई फील्डर के पास पहुँची|

2.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

2.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही हुआ|

2.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली हुई आउटस्विंग गेंद| जिसको रॉय ने ध्यानपूर्वक देखकर डिफेंड कर दिया|

1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बड़ी समझदारी के साथ गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

1.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! इस बार लेंथ बॉल को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर घेरे के अंदर थे जिसकी वजह से रन का मौका नहीं बन पाया|

1.4 ओवर (0 रन) कसी हुई गेंदबाजी प्रसिद्ध द्वारा| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

1.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

1.2 ओवर (0 रन) एक और बार ऊपर रखी गई थी गेंद जिसे रॉय ने कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन फिर से गैप नहीं मिला|

1.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की लाइन पर हुई गेंदबाजी| ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|

दूसरे छोर से गेंद लेकर प्रसिद्ध कृष्णा तैयार..

0.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|

0.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, लेकिन रन का मौका नही बन सका|

0.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

0.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

0.2 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|

0.1 ओवर (2 रन) पहली गेंद!!! जिसको मिड विकेट की ओर खेलकर रॉय ने अपना और टीम का खाता खोला| विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल गई मिड विकेट की ओर जहाँ से दोनों बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन हासिल किया|

स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 336 रनों को डिफेंड करने भारत की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार जेसन रॉय और जॉनी बेयर्सटो के कंधो पर होगा| वहीँ भारत के लिए पहला ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार तैयार...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, India, Maharashtra Cricket Association Stadium Pune, India Vs England 2020-21, India Vs England 03/26/2021 Inen03262021199344, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com