India vs England, 2nd Test Day 3 Highlights: विशाखापट्टनम टेस्ट मैच (IND vs ENG) में तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 14 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं. भारत से इंग्लैंड अभी 332 रन पीछे है, क्रीज पर क्रॉली 29 और रेहान 9 रन बनाकर नाबाद हैं. अश्विन को एक विकेट मिला. इससे पहले तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 255 रन पर सिमट गई थी. भारतीय टीम 398 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही. इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का टारगेट मिला है. वहीं, भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 104 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली. इसके अलावा आखिरी समय में अश्विन ने 29 रन की पारी खेली थी जिसके कारण भारतीय टीम 255 रन बना पाने में सफल रही. इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए तो वहीं रेहान अहमद 3 विकेट लेने में सफल रहे. जेम्स एंडरसन को 2 विकेट मिला. शोएब बशीर एक विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. (SCORECARD)
Here are the Highlights of 2nd Test Match Day 3 Between India vs England Straight from (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam )