विज्ञापन

IND vs ENG 3rd T20 Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा तीसरा टी20? जानें मौसम क्या असर दिखाएगा

IND vs ENG, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसार मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाने वाला है. आजके मैच में क्या बारिश विलेन बनेगी, जानते हैं उसके बारे में.

IND vs ENG 3rd T20 Weather Report: क्या बारिश में धुल जाएगा तीसरा टी20? जानें मौसम क्या असर दिखाएगा
IND vs ENG, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच

IND vs ENG 3rd T20 Weather Report: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत आज ट्रेंट ब्रिज में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगा.  कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मेहमान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद उन्हें मैनचेस्टर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी.

आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. वैभव ने अपने डेब्यू वाले मैच में 10 गेंद पर 14 रन की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने दो छक्के लगाए थे. अब आज देखना होगा कि अपने इंटरनेशनल करियर के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से क्या कमाल करते हैं. इसके अलावा फैन्स मौसम पर भी नजर लगाए हुए हैं. याद हो कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. ऐसे में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर खेले जाने वाले इस मैच में बारिश क्या असर डालती है. इसके बारे में मौसम अपडेट जानते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम कैसा रहेगा!

सीरीज के पहले मैच में बारिश हुई थी, लेकिन नॉटिंघम के लिए मौसम का अनुमान अच्छा है. मैच के समय मौसम गर्म और हवादार रहने की उम्मीद है. तापमान शुरुआत में लगभग 23°C रहेगा और खेल खत्म होने तक धीरे-धीरे गिरकर 18°C ​​हो जाएगा.  बारिश की संभावना बहुत कम है, पूरी शाम यह 10-20% से भी कम रहेगी, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन खेल में किसी बड़ी रुकावट का अनुमान नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों और फैंस को ट्रेंट ब्रिज पर बिना किसी रुकावट के क्रिकेट देखने की उम्मीद है. 

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन,सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com