India Playing 11, IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच ब्रिस्टल में खेला जाने वाला है. आजके में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने पर कहा कि इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. अय्यर ने टॉस जीतने पर कहा. "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे..हमने निडरता देखी है, लेकिन हम अपने प्लान पर ठीक से अमल नहीं कर पा रहे हैं. खिलाड़ियों का जोश हाई है. हमें गेम की समझ होनी चाहिए और तेजी से हालात के हिसाब से ढलना होगा, रणनीति के मामले में हमें बेहतर होना होगा. पिच अच्छी लग रही है.. टीम में दो बदलाव हैं. वाशी और प्रसिद्ध टीम में आ रहे हैं."

संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
संजू सैमसन जगह नहीं बना पाए हैं. हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. उन दोनों खिलाड़ियों की जगह इलेवन में वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे T20I में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चौथे और आखिरी मैच से बाहर रखने का फैसला किया है.
🚨 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 🚨
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Harshit Rana and Varun Chakaravarthy sustained hamstring injuries in the third T20I against England at Trent Bridge. The BCCI Medical Team has assessed them and ruled them out of the 4th and 5th T20Is.#TeamIndia | #ENGvIND
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. वह तीसरा टी20 भी खेले थे. वैभव आईपीएल में मिली असाधारण सफलता को इंटरनेशनल स्तर पर अपने पहले दो मैचों में नहीं दोहरा पाए हैं. अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी दूसरी पारी में 5 गेंदों पर 13 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में सूर्यवंशी से भारतीय टीम निश्चित तौर पर एक अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू
भारत (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे दोनों भाई, साथ में दिखे रोमी भिंडर, आशीर्वाद का रिएक्शन वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं