विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20I: पहले T20I की तरह बारिश की भेंढ चढ़ेगा दूसरा मुकाबला? जानें क्या है मौसम को अपडेट

India vs England 2nd T20I Manchester Weather Forecast: भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. जबकि दूसरे मुकाबले के लिए मौसम की भविष्यवाणी ने फैंस की चिंता बढ़ा रखी है.

IND vs ENG 2nd T20I: पहले T20I की तरह बारिश की भेंढ चढ़ेगा दूसरा मुकाबला? जानें क्या है मौसम को अपडेट
India vs England 2nd T20I Manchester Weather Forecast


भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डरहम में हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 189 रन बनाए. लेकिन इसके बाद बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाया और मैच रद्द किया गया. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या दूसरे मुकाबले का भी यही हाल होगा. अगर मौसम की भविष्यवाणी को देखें तो फैंस को झटका लग सकता है.  4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना वाला इस मैच में बारिश की संभावना है. 

मैनचेस्टर में बारिश की संभावना

मैनचेस्टर में शानिवार के पूरे दिन बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर के अनुसार, सुबह से लेकर शाम तक बारिश की संभालवा 20 से 16 प्रतिशत तक है. ऐसे में भले ही मैच रद्द ना हो, लेकिन फैंस का मजा तो किरकिरा जरूर हो सकता है. मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. अगर बारिश नहीं भी होती है तो ओवरकास्ट कंडीशन के चलते तेज गेंदबाजों को जरूर मदद मिल सकती है. 

सैमसन की फॉर्म, वैभव के डेब्यू पर नजर

दूसरे मुकाबले में भी यक्षप्रश्न यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा? अगर उन्हें मौका मिलता है तो कौन ड्रॉप होगा और टीम समीकरण क्या होगा. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की बढती मांग के बीच इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा जो इस दौरे पर लगातार नाकाम साबित हो रहे हैं.

अगले कुछ मैचों में फोकस सैमसन पर रहेगा कि वह अपनी उपयोगिता साबित कर पाते हैं या नहीं. भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के सूत्रधार रहे सैमसन को कम से कम एक साल तक मौका दिया जा सकता था लेकिन अब जबकि भारतीय क्रिकेट को सूर्यवंशी के रूप में एक असाधारण प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिल गया है. ऐसे में सैमसन के लिये गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है और टी20 विश्व कप का शानदार प्रदर्शन भी टीम में उनकी जगह की गारंटी नहीं हो सकता.

अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन मैचों में से दो में 49 और 59 रन बना लिये हैं जिससे सारा दबाव अब सैमसन पर है. बारिश के कारण रद्द हुए पहले मैच में सैमसन ने सात गेंद में एक रन बनाया था और एक बार भी नहीं लगा कि वह आक्रामक खेलने के मूड में हैं. सीम लेती पिचों पर तकनीक के मामले में उनकी कमजोरी सामने आती है. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.

यह भी पढ़ें: जर्मन कोच से जबरन लिया इस्तीफा? तीन दिन पहले किया था इनकार, नॉकआउट से बाहर हुई थी चार बार की चैंपियन

यह भी पढ़ें: वैभव ने क्या स्टाइल मारा! कल खेलें या ना खेलें, दबाव में नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस और टीम इंडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com