विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

Ind vs Aus: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की इस तरह से मदद करेंगे स्मिथ-वॉर्नर

इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ि‍यों को बॉल टैम्‍परिंग में शामिल पाया गया था.

Ind vs Aus: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की इस तरह से मदद करेंगे स्मिथ-वॉर्नर
बॉल टैम्‍परिंग विवाद के कारण स्मिथ और वॉर्नर पर इस समय एक साल का बैन लगा हुआ है (फाइल फोटो)
  • टीम की नेट प्रैक्टिस सेशन में भाग लेंगे ये दोनों बल्‍लेबाज
  • सीरीज के लिए तैयारी में तेज गेंदबाजों की करेंगे मदद
  • बॉल टैम्‍परिंग विवाद में इन दोनों पर लगा है एक-एक साल का बैन
सिडनी: बॉल टैम्‍परिंग (Ball Tampring) मामले में भले ही ऑस्‍ट्रेलिया (Australian Team) के ये दो दिग्‍गज बल्‍लेबाज बैन का सामना कर रहे हों, लेकिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वॉर्नर, (David Warner)भारतीय टीम (Team India)के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अपनी कुछ भूमिका निभाएंगे. ये दोनों बल्‍लेबाज भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज (India vs Australia) के लिए तैयारी में अपने गेंदबाजों की तैयारी में मदद करेंगे. पूर्व कप्तान स्मिथ और वॉर्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई नेट अभ्यास में भाग लेने पर सहमत हो गए हैं. स्मिथ और वॉर्नर की जल्द ही बैगी ग्रीन कैप पहनने की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला किया. यह पूर्व कप्तान और उप कप्तान हालांकि पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं.

बॉल टैम्‍परिंग विवाद से क्रिकेट जगत को ऑस्‍ट्रेलियाई प्‍लेयर्स पर निशाना साधने का मौका मिला: वॉर्न  

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ि‍यों को बॉल टैम्‍परिंग में शामिल पाया गया था. इस मामले में तत्‍कालीन कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सीधे तौर पर दोषी पाया गया था. इन तीनों खिलाड़ि‍यों को इस मामले में प्रतिबंधित किया गया था. स्‍टीव और वॉर्नर पर एक-एक वर्ष का और बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने  का प्रतिबंध लगाया गया था. ऑस्‍ट्रेलिया के लिए स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का टेस्‍ट सीरीज में न होना परेशानीभरा साबित हो सकता है.

वीडियो: मैडम तुसाद म्‍यूजियम में विराट कोहली

वैसे भी स्मिथ-वॉर्नर पर लगे एक-एक साल के बैन के बाद ऑस्‍ट्रेलिया टीम के तीनों फॉर्मेट के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है. इन दोनों खिलाड़ि‍यों पर लगे प्रतिबंध के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने अब तक जितने भी इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें से ज्‍यादातर में टीम को हार सामना करना पड़ा है. ऑस्‍ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर भी मान चुके हैं कि टेस्‍ट सीरीज में स्मिथ (Steve Smith) और वॉर्नर (David Warner) के न होने से भारत को फायदा होगा. भारतीय टीम के ऑस्‍ट्रेलिया के मैदानों पर टेस्‍ट सीरीज जीतने के अवसर बेहद हुए हैं.(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Test Series, Team India, Australian Team, Steve Smith, David Warner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com