विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा खुमार, टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा, मंदिरों में किया रुद्राभिषेक

Mahashivratri prayers for Team India: आज सिर्फ एक मैच नहीं, जज्बातों की जंग है. शाम होने से पहले ही देश के कई शहरों में दुआओं का सिलसिला शुरू हो चुका है. मंदिरों में घंटियां बज रही हैं, हाथ जुड़े हैं और हर दिल से एक ही आवाज निकल रही है जीत. देखिए एक झलक...

महाशिवरात्रि के दिन क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा खुमार, टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा, मंदिरों में किया रुद्राभिषेक
महामुकाबले से पहले देशभर में दुआओं का सैलाब , आज इंडिया बनाम पाकिस्तान की जंग

Team India Win Prayer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और बिहार के पटना में क्रिकेट प्रेमी मंदिरों में जुटे नजर आए.

15 फरवरी यानि आज India vs Pakistan T20 World Cup 2026 का मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के R Premadasa Stadium में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होगा. इससे पहले बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में क्रिकेट प्रेमी महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आए.

महाशिवरात्रि पर दुआओं का दौर (IND vs PAK match today)

गोरखपुर के शिव मंदिरों में आधी रात से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने महादेव से भारत की जीत की इल्तजा की. पटना में भी लोगों ने टीम इंडिया के लिए खास प्रार्थना की. एक फैन ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है, ऐसे पावन दिन पर भारत की जीत तय हो.

महिला टीम का भी मुकाबला (Women Team Clash in Asia Cup)

इसी दिन Women Asia Cup 2026 में India A vs Pakistan A मैच बैंकॉक के टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं. यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देश की भावना और सम्मान से जुड़ा है. आखिर में, मैदान कोलंबो और बैंकॉक में है, लेकिन दिल पूरे हिंदुस्तान में धड़क रहा है. जीत की दुआएं जारी हैं.

ये भी पढ़ें:-कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, 'रहमान डकैत' वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल

घाटों पर गूंजे मंत्र (havan for India Pakistan match)

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हवन और विशेष पूजा की गई. भक्तों ने भगवान शिव और मां गंगा से भारत की जीत की दुआ मांगी. महाशिवरात्रि के पावन मौके पर आरती और रुद्राभिषेक कर टीम इंडिया के लिए कामयाबी की इल्तजा की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

मंदिरों में खास अनुष्ठान (Special Rituals in Temples)

वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा पाठ हुआ. श्रद्धालुओं का कहना है कि, महाशिवरात्रि के दिन बाबा की मेहर से जीत की राह आसान होगी. पटना में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दर्शाते पोस्टर की आरती उतारी और जीत की अरदास की. लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद ने हवन और पूजा का आयोजन किया, जहां भारत की विजय की कामना की गई.

ये भी पढ़ें:-IND VS PAK: क्या आपने सुना ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का थीम सॉन्ग, ANIRUDH RAVICHANDER की आवाज ने बना दिया माहौल

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 सिर्फ खेल नहीं, देश की भावनाओं से जुड़ा इम्तिहान है. जब महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर दुआएं और विश्वास साथ हो, तो मैच का रोमांच और भी बढ़ जाता है. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan T20 World Cup 2026, Mahashivratri Prayers, Team India Win Prayer, Varanasi Dashashwamedh Ghat, Sarangnath Temple Varanasi, Lucknow Havan, Patna Cricket Fans, ICC T20 World Cup 2026, IND Vs PAK Match Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com