विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia Final : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. हेड के अलावा लाबुशान ने भी भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना किया. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 137 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से 2 विकेट बुमराह और एक विकेट सिराज लेने में सफल रहे हैं.  इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने एक मुश्किल पिच पर भारत को सिर्फ 240 रनों पर ही रोक दिया था. (SCORECARD)

भारत केवल 240 रन ही बना सका

पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही थी, जब मिचेल स्टॉर्क ने शुभमन गिल (4) को जल्द चलता कर दिया, लेकिन यहां से इसे बाद खासकर कप्तान रोहित शर्मा (47) ने बहुत ही सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की. पावर-प्ले में स्कोर अच्छा बन रहा था, लेकिन भारत ने जहां 82 रन बनाए, लेकिन तीन विकेट गिर गए. निगाहें जमने के बाद रोहित निकले, तो अय्यर (4) बड़ी पारी नहीं खेल सके. यहां से विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) ने टीम को उबारते हुए पटरी पर लाया, लेकिन कोहली क्या आउट हुए कि नियमित अंतराल पर विकेटों का गिरना शुरू हो गया. और एक समय सूर्यकुमार एक छोर पर अकेले पड़ गए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेहतरीन प्लानिगं और शानदार एक्जीक्यूशन शुरू से लेकर आखिर तक दिखाई पड़ी. और नतीजा यह रहा कि भारत कोटे के  50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन ही बना सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो, जबकि एडम जंपा ने एक विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

World Cup 2023 Final: India vs Australia Final Live Score | IND vs AUS Final, Straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, ICC Cricket World Cup 2023, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Patrick James Cummins, Narendra Modi Stadium Ahmedabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com