विज्ञापन
8 years ago
मेलबर्न:

India vs Australia, 3rd ODI Match score Update: टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया में हुए वनडे सीरीज 2-1 (IND v AUS) जीत गई है. तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 231 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक 87 रन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बनाए. वहीं पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर रोकने के लिए यजुवेंद्र चहल ने 6 विकेट चटकाए. इससे पहले 1985 में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट चैम्पियनशिप और 2008 में सीबी सीरीज जीती थी. तीसरा वनडे 7 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सभी को हैरान कर दिया है. टेस्ट सीरीज के बाद उसने वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले टी-20 सीरीज ड्रॉ रही थी. वनडे सीरीज एमएस धोनी के लिए शानदार रही. तीनों की वनडे मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़े. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में (India Vs Australia) विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज जीतकर कप्तान विराट कोहली ने इस साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के संकेत दे दिए हैं.

सीरीज का आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) पर खेला गया. दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ( 6/42 ) ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के अपने पहले ही वनडे में जादुई प्रदर्शन किया. चहल ने छह विकेट हासिल किए. भारतीय टीम उनकी गेंदबाजी की बदौलत तीसरे वनडे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की पारी को 48.4 ओवर में 230 रन पर समेटने में सफल रही. मैच के लिए कुलदीप यादव की जगह भारतीय टीम में स्‍थान पाने वाले चहल ने 42 रन देकर छह विकेट हासिल किए. भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने मेलबर्न के मैदान पर टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. ऑस्‍ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकोंब ने सर्वाधिक 58 और शॉन मार्श ने 39 रन बनाए. 

IND vs AUS 3rd ODI UPDATES

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, 3rd ODI, Melbourne ODI, Live Cricket Score, Cricket News In Hindi, Team India, Virat Kohli, Ind Vs Aus, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com