विज्ञापन

IND vs AFG 3rd ODI: लाल मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मैसम, व्हाइट वॉश पर होगी भारत की नजरें, प्लेइंग XI में बदलाव तय

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भारतीय टीम पहली ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है और आज उनकी नजर चेपॉक में व्हाइट वॉश की होगी.

IND vs AFG 3rd ODI: लाल मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मैसम, व्हाइट वॉश पर होगी भारत की नजरें, प्लेइंग XI में बदलाव तय
India vs Afghanistan 3rd ODI Pitch Report Weather Report India Predicted Playing XI

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैच में धमाकेदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस दौरान जहां एक तरफ प्लेइंग इलेवन पर नजरें होंगी तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर नजर होगी. राहुल की वनडे टीम में जगह को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन जायसवाल शीर्ष क्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपनी जगह पक्की करने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. जायसवाल ने 2025 के बाद वनडे टीम में वापसी की है लेकिन वह लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में केवल चार रन ही बना पाए.

रोहित-जायसवाल करेंगे शुरुआत

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इससे पहले जो आखिरी वनडे खेला था उसने उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद स्थिति काफी बदल गई है और अब ईशान किशन की वापसी ने शीर्ष क्रम में एक और दावेदार को जोड़ दिया है. किशन ने लखनऊ में शतक लगाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.  भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करेंगे और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरूआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे. 

जायसवाल के पास आखिरी मौका!

जायसवाल के लिए इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति एक और असफलता को शायद ही बर्दाश्त करेगी. अगर चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप में टीम को जीत दिलाने के बावजूद टीम से बाहर कर सकते हैं तो अन्य खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा जा सकता है. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जायसवाल की वनडे में किस्मत उनके हाथ में ही है. 

अर्शदीप बाहर, हर्षित अंदर?

बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद इस मैच के लिए हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. वह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह ले सकता है, जिन्होंने इस सीरीज में अभी तक दोनों मैच खेले हैं. नीतीश कुमार रेड्डी भी फिट है और उन्हें भी मौका मिल सकता है. 

जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो उसने इस सीरीज में एकमात्र टेस्ट मैच और पहले दो वनडे में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है. उसकी टीम हालांकि जीत के साथ सीरीज का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध होग. इसके लिए उसे खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.  

क्या असर दिखाएगी पिच?

चेपॉक में लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को बाउंस मिलने की उम्मीद है. पिच से स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. यहां पर बल्लेबाजी आम तौर पर आसान होती है और मैच हाई स्कोरिंग होते हैं. शानिवार को भी यह देखने को मिल सकता है. हालांकि, गर्मी खिलाड़ियों का टेस्ट जरूर लेगी. 

कब और कहां देखें लाइव

चेपॉक में सीरीज का तीसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा. इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी/अज़मतुल्लाह उमरज़ई.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में कौन लेगा हार्दिक पांड्या की जगह? भारतीय कोच ने लिया इस ऑलराउंडर का नाम

यह भी पढ़ें: सिर्फ 71 सेकेंड में दागा गोल: इस्माइल साइबारी के नाम हुआ वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज गोल

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshit Pradeep Rana, Arshdeep Singh, Cricket, India, Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com