IND vs AFG, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही वनडे सीरीज को 2-0 से जीतने में सफल हो गई है. अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. वहीं, तीसरे वनडे से पहले बैटिंग कोच रयान टेन डोशेट ने रोटेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय इलेवन में बदलाव के संकेत दिए हैं. टेन डोशेट ने रोटेशन ने कहा है कि AFG ख़िलाफ़ आखिरी मैच में अर्शदीप को आराम दिया जा सकता है. हालांकि उन्होंने पूरी तरह से इस बात को कंफर्म नहीं किया है लेकिन उन्होंने रोटेशन का जिक्र जरूर किया है और बताया है कि अर्शदीप को आखिरी वनडे में आराम दिया जा सकता है.
इसके अलावा बैटिंग कोच रयान टेन डोशेट ने ईशान किशन को लेकर भी बात की और कहा, "ईशान किशन एक बेहतरीन वर्सटाइल खिलाड़ी हैं. वह टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर, दोनों जगह खेल सकते हैं. उनमें कई खूबियां हैं".
भारत के बैटिंग कोच ने कुलदीप पर भरोसा जताया है, जो अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "कुलदीप, सिराज के साथ मिलकर खेल की रणनीतियों पर काफी काम कर रहे हैं. टीम को उन पर पूरा भरोसा है और वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे."
केएल राहुल ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी नहीं करेंगे
टेन डोइशे ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम में विविधता कमाल की है. राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारने पर विचार नहीं हो रहा है.हमें यशस्वी को भी देखना है.पिछले मैच में वह रन नहीं बना सका लेकिन उसे एक मौका और मिलेगा.''उन्होंने कहा ,‘‘ पांच बल्लेबाजों के साथ नीतिश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर.नीतिश भी बल्लेबाज हैं लिहाजा पिछले मैच के शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं होगा.''
नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ हम पहले दो मैचों से कुछ बदलाव करेंगे. हम अलग अलग संयोजन आजमाना और सभी को मौका देना चाहते हैं । अर्शदीप को कल आराम दिया जा सकता है. कुछ बल्लेबाजों के लिये भी यह लागू होगा.''
लखनऊ में दूसरे मैच में भीषण गर्मी में लंबे समय बल्लेबाजी के बावजूद शुभमन गिल और ईशान किशन फिट हैं. टेन डोइशे ने कहा ,‘‘ शुभमन को गर्मी में परेशानी हुई थी और वह अभ्यास के लिये नहीं आया लेकिन वह पूरी तरह से फिट है.ईशान को कंधे में परेशानी थी लेकिन अब वह ठीक है.''
वाशिंगटन सुंदर / नितीश कुमार रेड्डी/ हर्षित राणा/कुलदीप यादव/प्रिंस यादव
बता दें कि हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में हर्षित को अर्शदीप की जगह इलेवन में शामिल किया जा सकता है. दरअसल, दोनों टीमों के बीच यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. यहां की पिच अमूमन सूखी और सख्त होती है. इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. ऐसे में उम्मीद है कि सुदंर और कुलदीप दो स्पिनर इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं.
भारत संभावित XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव
ये भी पढ़ें- ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!
ये भी पढ़ें- श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं