विज्ञापन

IND vs AFG: केएल राहुल, अर्शदीप ड्रॉप, हर्षित को नहीं मिला मौका, टीम इंडिया तीसरे वनडे में उतरी इस XI के साथ

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है. केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को ड्रॉप किया गया है.

IND vs AFG: केएल राहुल, अर्शदीप ड्रॉप, हर्षित को नहीं मिला मौका, टीम इंडिया तीसरे वनडे में उतरी इस XI के साथ
India vs Afghanistan 3rd ODI

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चौंकाते हुए हर्षित राणा को मौका नहीं दिया है. हर्षित को इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा. भारतीय इलेवन में तीन खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है. बता दें, अफगानिस्तान के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है और चेपॉक में वह क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है. 

भारत ने तीन खिलाड़ियों को किया ड्रॉप

तीसरे वनडे के लिए जहां अफगानिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं, तो भारत ने भी तीन बदलाव किए. केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है.

चार बदलाव के साथ उतरी अफगान टीम

टॉस जीतने के बाद अफगान कप्तान शाहिदी ने कहा,"हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं. इस महीने में भारत में हमेशा गर्मी रहती है. विकेट भी अच्छा लग रहा है. यह सूखा और ठोस है. उम्मीद है कि बल्लेबाजी में हमारी शुरुआत अच्छी होगी. पिछले दो मैच में हम कुछ एरिया में चूक गए और पहले जैसा नहीं खेले. उम्मीद है कि आज हम रिकवर करेंगे और अच्छी पार्टनरशिप करेंगे और सही एरिया में गेंदबाजी करेंगे. हमने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए हैं. नबी वापस आ गया है, अजमत खेल रहे हैं."

टॉस हारने के बाद कप्तान गिल ने कहा,"बहुत अच्छा विकेट लग रहा है. हम भी पहले बैटिंग ही करते. पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहां भी कुछ अलग नहीं होने वाला है. यह उन एरिया में निरंतर रहने के बारे में है जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं. रनों का पीछा करना एक ऐसी चीज है, जो हमने इस सीरीज में नहीं किया है. प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हैं. प्रसिद्ध, हर्ष और नीतीश रेड्डी वापस आ गए हैं."

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है. दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया था. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली थी. वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है. गुरनूर 2 मुकाबलों में 6 विकेट निकाल चुके हैं.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में अब तक कुछ भी सही नहीं रहा है. गुरबाज और रहमत शाह को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. गुरबाज ने पहले वनडे में शतकीय पारी खेली थी, जबकि रहमत ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 79 रन बनाए थे. वहीं, टीम के गेंदबाज भी इस सीरीज में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए हैं.

दोनों टीनों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक.

यह भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का तीसरा वनडे मैच अपडेट्स

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com