विज्ञापन

बारिश में कहीं आप तो ऐसे नहीं चला रहे अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर? न करें ये गलतियां, लग जाएगा हजारों का चूना

बारिश में Electric Scooter (EV) चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए गहरे पानी, चार्जिंग, पार्किंग, IP67 बैटरी और सेफ राइडिंग से जुड़े जरूरी टिप्स.

बारिश में कहीं आप तो ऐसे नहीं चला रहे अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर? न करें ये गलतियां, लग जाएगा हजारों का चूना

Electric Scooter in the Rain:  दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दिया है. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है.  के दौरान सड़कों पर जलभराव होना आम बात है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को राइडिंग करने में परेशानी होती है. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के साथ आता है. कई लोगों के मन मे सवाल होता है कि क्या बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर  चलाना सुरक्षित है. आइए आज हम इसी पर बात करने जा रहे हैं. 

अगर आप भी बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर राइड करते हैं तो आपको कुछ बात पता होनी चाहिए. इससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी और आपकी इलेक्ट्रिक स्कूटर भी अच्छी कंडीशन में रहेगी. यानी आपका मोटा खर्च होने से बच जाएगा. तो चलिए शुरू करते हैं. सबसे पहले आपको बता दें कि अच्छी बात ये है कि आज के अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटर IP67-रेटेड बैटरी और मोटर के साथ आते हैं, जो पानी और धूल से सुरक्षा देते हैं. फिर भी बारिश के मौसम में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है.

गहरे पानी में स्कूटर ले जाने से बचें

अगर सड़क पर पानी स्कूटर के फुटबोर्ड से ऊपर या पहियों की आधी ऊंचाई तक पहुंच गया है, तो ऐसे पानी में स्कूटर चलाने से बचना चाहिए. भले ही मोटर सील्ड हो, लेकिन लंबे समय तक गहरे पानी में चलाने से वायरिंग या चार्जिंग पोर्ट में नमी पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है. अगर आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर पानी से भरे रास्ते से होकर गुजरा है, तो घर पहुंचते ही उसे चार्ज न करें. बैटरी या चार्जिंग पोर्ट के आसपास नमी होने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. पहले स्कूटर को 1 से 2 घंटे तक सूखी और हवादार जगह पर खड़ा रहने दें, उसके बाद ही चार्ज करें.
 

Latest and Breaking News on NDTV

खुले में पार्क करने से बचें

बारिश के मौसम में हमेशा कोशिश करें कि स्कूटर को किसी शेड या कवर वाली पार्किंग में खड़ा करें. यदि ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो अच्छी क्वालिटी का वॉटरप्रूफ बॉडी कवर इस्तेमाल करें. इससे डिस्प्ले पैनल, हैंडलबार स्विच और चार्जिंग पोर्ट पर पानी जमा होने से बचाव होता है. साथ ही समय-समय पर चार्जिंग फ्लैप और उसकी रबर सील की जांच करते रहें. अगर रबर सील खराब हो गई है या फ्लैप ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो पानी सीधे चार्जिंग पोर्ट में जा सकता है.

फिसलन वाली सड़क पर रखें अतिरिक्त सावधानी

बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से टायर की पकड़ कम हो जाती है. ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर फिसल सकता है.
जलभराव वाली सड़क पर हमेशा धीमी गति से चलें और रिजनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल भी सावधानी से करें, क्योंकि इससे भी फिसलन वाली सतह पर टायर स्लिप कर सकते हैं.

क्या बारिश में Electric Scooter सुरक्षित है?

अधिकांश आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर IP67-रेटेड बैटरी और मोटर के साथ आते हैं, जो पानी और धूल से सुरक्षा प्रोवाइड करते हैं. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि स्कूटर को बेझिझक गहरे पानी में चलाया जा सकता है. अगर आप बारिश के मौसम में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाते हैं और समय-समय पर स्कूटर की जांच करते रहते हैं, तो आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर स्थिति में रह सकता है.

ये भी पढ़ें- TVS का जोरदार झटका! एकसाथ महंगे हो गए कई स्कूटर, 11 हजार रुपये तक बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electric Scooter, Electric Scooter Features India, EV, EV Scooter, EV Scooters India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com